शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

सैफ को लंगड़ा भैया कहते हैं विवेक

सैफ को लंगड़ा भैया कहते हैं विवेक -
PR
विवेक ओबेरॉय करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म कर रहे हैं, जिसका निर्देशन रेन्ज़ेल डिसिल्वा कर रहे हैं। इस फिल्म में विवेक के साथ सैफ अली और करीना कपूर भी हैं। इन तीनों ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओंकारा’ में भी साथ काम किया था।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विवेक की भूमिका लंबी नहीं है और वे सहायक अभिनेता के रूप में दिखाई देंगे। जब इस बारे में विवेक के प्रचारक डेल भगवागर से पूछा गया तो उन्होंने इसका खंडन किया।

डेल के मुताबिक इस फिल्म में तीनों कलाकारों का रोल महत्वपूर्ण और बराबर है। विवेक दोनों को बेहद पसंद करते हैं और सैफ को तो वे लंगड़ा भैय्या कहकर पुकारते हैं।

विवेक की फिल्में भले ही असफल हो गई हों, लेकिन इस समय वे खासे व्यस्त हैं। वे कुमार तौरानी की एक अनाम फिल्म भी कर रहे हैं, जिसकी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने दो माह तक शूटिंग की।