फरवरी 2014 : कैसा है यह माह देश के लिए
ज्योतिष की नजर से फरवरी महीना
फरवरी माह के प्रारंभ में दक्षिण के देशों में सुख शांति रहेगी। पश्चिम के देशों में अशांति रहेगी। उत्तर-पूर्व के देशों में आपसी तालमेल नहीं रहेगा ओर पड़ोसी देशों से युद्ध का भय रहेगा। तेल के भाव में तेजी आएगी। तिल के भाव में उतार-चढा़व बना रहेगा। प्रजा को सुख शांति मिलेगी। कृषि में नुकसान अधिक होगा। गेहूं एवं मूंग के भाव में तेजी बनी रहेगी।
इस माह मंगल एवं शनि एक-दूसरे के दूसरे एवं 12वें भाव में होने से विश्व में अशांति रहेगी। वाहन दुर्घटनाएं बढ़ेंगी एवं भारत में राष्ट्र विरोधी तत्व सामने आएंगे। आतंकवाद का भय बना रहेगा। विश्व प्राकृतिक प्रकोप से जनता दुखी रहेगी। 13
फरवरी से उत्तर के देशों में शांति रहेगी। पूर्व दक्षिण के देशों में पीड़ा एवं पश्चिम के देशों में युद्ध का भय रहेगा।