मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. युवा
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

प्यार के मौसम का संगीत

मस्ट हियर

प्यार के मौसम का संगीत -
ND
प्यार के मौसम में काफी रोमांटिक बॉलीवुड मूवीज रिलीज हो रही है, उनमें से एक 'तेरे नाल लव हो गया' का म्यूजिक जिक्र करने लायक है। इस फिल्म में संगीत दिया है नई जोड़ी सचिन-जिगर ने। इस जोड़ी ने पहले शोर और फालतू फिल्म में संगीत दिया था। इस एलबम में पाँच गाने हैं, जिनमें दो वारी जाँवा और पिया रे पिया सबसे ज्यादा सुने जा रहे हैं। सचिन-जिगर प्रीतम के स्कूल से निकले हैं, इसलिए उनके संगीत में प्रीतम की छाप नजर आती है। श्रेया घोषाल और आतिफ असलम का गाया पिया रे पिया निःसंदेह फिल्म का सबसे मैलोडियस गाना है। मोहित चौहान का गाया जीने दो भी एक बेहतर रचना है। दिलजीत और प्रिया पांचाल का गाया 'जट पी पा हो गया' में पंजाबी रंग चढ़े हुए लगते हैं। सुनिधि चौहान के गाए 'छोरा मैं तेरी फैण बण गई' में हरियाणवी टच है और सुनने में अच्छा लगता है।