dharma sangrah
Tue, 15 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Shree Durga Vandana

दुर्गा वंदना पर हाइकू रचना...

Durga Maa
हाइकू 33
 

 
 
हे शैल सुता
महिषासुर घाती
तुम्हें प्रणाम।
 
विश्व धारणी
माता ब्रम्हचारिणी
नमस्करोमि।
 
गिरिनंदिनि
भवानी चन्द्रघंटा
श्रितरजनी।
 
कोमल कांति
शुम्भासुर घातनी
जय कुष्मांडा।
 
हे आद्यशक्ति
सर्वयोग सम्भुते
स्कंधमाते।
 
महाकालिकां
सिंहस्कन्धाधिरूढं
हे कात्यायनी।
 
ॐ कालाभ्राभां
मौलीबंद्देन्धु रेखां
मां कालरात्रि।
 
मधुमर्दिनी
शशिशकलधरां
हे महागौरी।
 
मां सिद्धिदात्री
विद्युतसमप्रभां
सृष्टि रूपाय।