शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Lalita Mata Aarti
Written By

मां ललिता की आरती : श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी!

मां ललिता की आरती : श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी! - Lalita Mata Aarti
lalita mata ki aarti

ललिता माता आरती
 
(जय शरणं वरणं नमो नम:)
 
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी!
राजेश्वरी जय नमो नम:!!
 
करुणामयी सकल अघ हारिणी!
अमृत वर्षिणी नमो नम:!!
 
जय शरणं वरणं नमो नम:
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
 
अशुभ विनाशिनी, सब सुखदायिनी!
खलदल नाशिनी नमो नम:!!
 
भंडासुर वध कारिणी जय मां!
करुणा कलिते नमो नम:!!
 
जय शरणं वरणं नमो नम:
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
 
भव भय हारिणी कष्ट निवारिणी!
शरण गति दो नमो नम:!!
 
शिव भामिनी साधक मन हारिणी!
आदि शक्ति जय नमो नम:!!
 
जय शरणं वरणं नमो नम:!
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!!
 
जय त्रिपुर सुंदरी नमो नम:!
जय राजेश्वरी जय नमो नम:!!
 
जय ललितेश्वरी जय नमो नम:!
जय अमृत वर्षिणी नमो नम:!!
 
जय करुणा कलिते नमो नम:!
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!

ये भी पढ़ें
ललिता जयं‍ती : मां ललिता के 5 रहस्य, कर ली साधना तो होगा चमत्कार