शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. आईना 2011
Written By ND

जुलाई 2011 : मुंबई में फिर धमाके

- डॉ. आरसी ओझा

जुलाई 2011 : मुंबई में फिर धमाके -
ND
01 : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन कालिदास संस्कृत अकादमी में कहा कि वे शिवराज का विकास मॉडल गुजरात में लागू करेंगे। सरकार ने चवन्नी का चलन बंद किया।

02 : चेक गणराज की पेट्रा क्विटोवा ने विम्बल्डन महिला एकल खिताब जीता।

03 : लोकपाल पर सर्वदलीय बैठक में प्रभावी लोकपाल विधेयक बनाने पर सहमति। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विम्बल्डन टेनिस पुरुष एकल खिताब जीता। थाईलैंड में पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में थिंगलक शिनावात्रा के सत्तारूढ़ होने पर सहमति।

04 : कालेधन की जाँच हेतु सुप्रीम कोर्ट ने विशेष दल गठित किया, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अध्यक्ष- उपाध्यक्ष होंगे। तेलंगाना को लेकर आंध्र में संकट, तेलुगुदेशम के 73 विधायकों और कांग्रेस के 10 सांसदों ने इस्तीफे दिए।

05 : तेलंगाना की माँग को लेकर आंध्र पूर्ण बंद रहा। हाई कोर्ट ग्वालियर ने चिटफंड कंपनियों की सीबीआई जाँच की सिफारिश की। कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी की उप्र की पदयात्रा शुरू।

06 : सुप्रीम कोर्ट ग्रेटर नोएडा में किसानों की भूमि बिल्डरों को आवंटित करने के आदेश निरस्त किए। फिल्म निर्देशक मणिकौल का निधन।

07 : 2-जी घोटाले में घिरे कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन द्वारा इस्तीफा पेश। कोबे में एशियाई एथलेटिक्स में भारत की मयूखा जानी ने स्वर्ण जीता। उप्र में मानव रहित क्रॉसिंग पर बस-ट्रेन टक्कर में 33 मृत, 36 घायल। तिरुवअनंतपुरम में श्री पद्‌मनाभ स्वामी मंदिर का खजाना 5 लाख करोड़ तक पहुँचने का अनुमान।

08 : वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में रुपए के प्रतीक वाले सिक्के जारी किए। सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पद्‌मनाभ स्वामी मंदिर के शेष दो तहखानों को खोलने पर रोक लगाई। नासा के अटलांटिस ने 4 वैज्ञानिकों सहित 12 दिन की अंतिम उड़ान भरी। दक्षिण सूडान नाम का नया राष्ट्र विश्व मानचित्र पर उभरा। कांगो में विमान हादसों में 53 मृत।

09 : 193वें नवोदित राष्ट्र दक्षिणी सूडान (जनूब-उस सूडान) के नए संविधान पर हस्ताक्षर।

10 : फोन हैकिंग के मामले में विवाद में आया ब्रिटेन का 168 वर्ष पुराना साप्ताहिक 'न्यूज ऑव द वर्ल्ड' बंद। कोबे में एशियाई एथलेटिक्स में भारत 11 पदकों सहित 8वें स्थान पर रहा। हावड़ा-दिल्ली-कालका ट्रेन पटरी से उतरी, 50 मृत, 200 घायल। सागर में किन्नरों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।

11 : रूस की वोल्गा नदी में जहाज डूबा, 100 मृत। लू जिलिन 'मिस चाइना यूनिवर्स- 2011' और यारा खोरी 'मिस लेबनान-2011' चुनी गई।

12 : मनमोहनसिंह कैबिनेट में बदलाव, 10 मंत्रियों के विभाग बदले, 8 नए चेहरे शरीक। असंतुष्ट गुरुदास कामत ने इस्तीफा दिया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति करजई के भाई अहमदवली करजई की उनके अंगरक्षक ने गोली मारकर हत्या की।

13 : मुंबई में शृंखलाबद्ध 3 धमाकों में 21 मृत, 100 से अधिक घायल। सिंगापुर में उपचार के बाद महानायक रजनीकांत चेन्नई लौटे।

14 : मुंबई धमाकों में आत्मघाती हमलों के संकेत मिले, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं। प्रधानमंत्री सिंह और सोनिया गाँधी मुंबई गए।

15 : भारत का संचार उपग्रह जी- सैट-12 अंतरिक्ष में स्थापित। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 'प्रभाष प्रसंग' पर रवीन्द्र नाट्‌यगृह इंदौर में मीडिया को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रभाष जोशी के नाम पर 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा की।

16 : शंघाई में 14वीं विश्व तैराकी चैंपियनशिप में मेजबान चीन ने पहला स्वर्ण पदक जीता। उज्जैन लोकायुक्त द्वारा इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कोठारी के सभी ठिकानों पर छापे, 20 करोड़ से अधिक संपत्ति का अनुमान। निरुपमा राव अधिकृत तौर पर अमेरिका में भारत की राजदूत नियुक्त। मृत घोषित आतंकी कश्मीरी के जीवित होने के समाचार।

17 : फोन टैपिंग के मामले में ब्रिटिश साप्ताहिक 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' की पूर्व संपादक रेबेका ब्रूक्स गिरफ्तार। इंदौर के पास पर्यटन स्थल पातालपानी में 5 बहे, 1का शव मिला। कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह के उज्जैन आने पर भाजयुमो ने उन्हें काले झंडे बताए- कांग्रेस- भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भिड़ंत।

18 : फ्रैंकफर्ट में जापान ने पहली बार विश्व कप महिला फुटबॉल टूर्नामेंट जीता। दार्जिलिंग को स्वायत्तता देते हुए 'गोरखालैंड टेरिटोरिल एडमिनिस्ट्रेशन' के गठन पर ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर।

19 : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्ंिलटन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से सामरिक विषयों पर चर्चा की। पाक को आतंकी शरणगाह बंद करने की चेतावनी। फोन हैकिंग के मामले में लंदन में मर्डोक की पेशी। मप्र की आबादी के आँकड़े जारी- कुल आबादी 7 करोड़, 25 लाख, 97 हजार 565। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर। हिना रब्बानी पाक की पहली महिला विदेशी मंत्री बनीं।

20 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन ने संसद के आपात सत्र में कहा कि मीडिया के अपराध उजागर होंगे। कश्मीर पर गैर कानूनी ढंग से अमेरिकी सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए एफबीआई ने अलगाववादी नेता डॉ. गुलाम नबी फई को गिरफ्तार किया। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले पर नक्सली हमले में 4 मृत, 4 घायल।

21 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'अटलांटिस' अंतिम उड़ान पूरी कर लौटा, 30 साल पुराने कार्यक्रम का समापन, 'प्रहार' मिसाइल का सफल परीक्षण। लंदन में रहजा खाँ टेस्ट शुरू। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह का चौथा चंद्रमा खोजा।

22 : निशानेबाज गगन नारंग को 2010-11 का राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा। अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार भी घोषित। ओस्लो (नार्वे) में प्रधानमंत्री कार्यालय में आतंकी विस्फोट में 11 मृत। 2008 के नोट के बदले वोट कांड में सांसद अमरसिंह से पूछताछ।

23 : ओस्लो के पास द्वीप उटोइया में पुलिस के भेष में हमलावर ने 84 लोगों की हत्या की। मप्र के मुख्यमंत्री चौहान ने भाबरा में चंद्रशेखर आजाद कॉलेज खोलने की घोषणा की। लॉर्ड्‌स टेस्ट के तीसरे दिन सचिन 34 पर आउट। द्रविड़ ने नाबाद 103 बनाए।

24 : वस्तानवी को दारूल उलूम (देवबंद) के कुलपति पद से हटाया गया। राष्ट्रपति पाटिल ने अपनी 2.49 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की घोषणा की।

25 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने द. कोरिया यात्रा के दौरान नागरिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए। भाबरा में आजाद मेले में हजारों आदिवासी उमड़े। तिहाड़ जेल में बंद राजा ने 2-जी घोटाले में प्रधानमंत्री व चिदंबरम्‌ को भी घसीटा। लॉर्ड्‌स पर इंग्लैंड ने भारत को हराकर 2000वाँ टेस्ट जीता। ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने इंदिराजी के नाम का 'सम्मान' सोनियाजी को प्रदान किया।

26 : अहिंसा के लिए भारत सरकार का 2010 का राष्ट्रीय सद्‌भावना पुरस्कार डॉ. लोकेश मुनि को देने की घोषणा। इंदौर की अद्वेता कासलीवाल अंडर 11 वर्ग में देश की नंबर एक स्क्वॉश खिलाड़ी बनीं।

27 : कर्नाटक के लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े ने
अवैध खनन की रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी। चित्रकार जयराम पटेल को 2008-09 और कृष्ण कन्हाई को 2009-10 का कालिदास सम्मान देने की घोषणा। राजस्थानी कलाकार गुलाबो को देवी अहिल्या सम्मान देना तय। भारत-पाक विदेश मंत्रियों की दिल्ली बैठक में आपसी विश्वास बढ़ाने पर सहमति। भारत के हरीश हांड और नीलिमा मिश्रा मेगसेसे पुरस्कार के लिए चुने गए।

28 : मनमोहनसिंह मंत्रिमंडल द्वारा लोकपाल विधेयक का मसौदा मंजूर। प्रधानमंत्री, उच्च न्यायपालिका और सांसदों का सदन में आचरण दायरे से बाहर। अण्णा हजारे ने कहा देश के साथ धोखा। ध्रूुपद गायक रहीम फहीमुद्दीन डागर का निधन। द. कोरिया में भूस्खलन से 77 मौतें।

29 : ठगी के आरोप में स्पीक एशिया के सीओओ को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने इंदौर से गिरफ्तार किया। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की गिरफ्तारी पर रोक लगाई। 70 विधायकों के समर्थन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुुरप्पा के तेवर बागी। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के बेल्लारी में खनन पर रोक लगाई।

30 : मप्र पीएमटी में खरगोन के अश्विनी वर्मा अव्वल। 'स्पीक एशिया' के अफसरों ने 1 हजार करोड़ विदेश पहुँचाए, हैदराबाद पुलिस द्वारा जाँच शुरू। स्वामी गिरिजानंदन सरस्वती गुप्तकाशी में समाधिरत। पुणे की सुचेता 1623 किमी का गोबी रेगिस्तान पार करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

31 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा मंजूर। सिंगरौली में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने आरोप लगाया कि सोनिया की टीम आईएसआई की एजेंट। नए एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन ने पदभार ग्रहण किया। शंघाई विश्व तैराकी में अमेरिका 17 स्वर्ण (कुल : 32) पदक जीतकर शीर्ष पर, चीन 15 स्वर्ण के साथ दूसरे पायदान पर।


5 प्रमुख घटनाएँ
* दुनिया के मानचित्र पर अफ्रीका में दक्षिणी सूडान (जनूब-उस-सूडान) नाम के नए राष्ट्र का उदय।
* मुंबई में तीन शृंखलाबद्ध आतंकवादी धमाके।
* दार्जिलिंग को स्वायत्तता मिली, ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर।
* मनमोहनसिंह मंत्रिमंडल द्वारा लोकपाल विधेयक का मसौदा मंजूर। प्रधानमंत्री, उच्च न्यायपालिका और संसद में सांसदों का आचरण दायरे से बाहर।
* कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा।