मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. युवा
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

अग्निपथ के बाद अब दाग की बारी

अग्निपथ के बाद अब दाग की बारी -
ND
करण जौहर की अग्निपथ सुपरहिट होने के बाद पुरानी फिल्मों के रीमेक का फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेंड चल पड़ा है। यश चोपड़ा कई साल बाद अपनी ही क्लासिक फिल्म दाग के रीमेक से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को साइन किया है। सवाल यह है कि क्या यश अपनी ही क्लासिक फिल्म को नए अंदाज में पेश कर पाएँगे।

हाल ही में प्रदर्शित हुई नई अग्निपथ सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है तो उसके पीछे उसे पेश करने का नया अंदाज है। क्या दाग फिल्म को इस तरह पेश किया जा सकता है कि वो आज के दर्शकों को पसंद आए। जबसे यश चोपड़ा ने दाग की रीमेक बनाने की घोषणा की है, फिल्म इंडस्ट्री में कहा जा रहा है कि यशराज कैंप के पास कहानियों का अकाल पड़ गया है। सत्तर के दशक में आई दाग में राजेश खन्ना, मुमताज और शर्मिला टैगोर ने अभिनय किया था और इसके गाने भी जर्बदस्त हिट रहे थे। कहा जा रहा है कि रीमेक होने के बावजूद यश चोपड़ा ने ओरिजनल आइडिया जस का तस रखा है। शाहरुख खान ने अपनी सारी डेट्‌स यश चोपड़ा को दे दी है और फिल्म इस साल दिवाली पर प्रदर्शित होने जा रही है।

चुनौतीपूर्ण किरदार
प्रेम कहानियों में शाहरुख हमेशा कामयाब रहे हैं, लेकिन क्या वे मूल फिल्म में राजेश खन्ना द्वारा निभाए किरदार को टक्कर दे पाएँगे। राजेश खन्ना ने इस फिल्म में अपने किरदार को बेहद भावपूर्ण और गहराई से निभाया था। इसके अलावा क्या कैटरीना और अनुष्का राखी और शर्मिला टैगोर की बराबरी कर पाएँगी। नई दाग के पक्ष में एक ही बात है कि इसका संगीत एआर रहमान तैयार कर रहे हैं और गीतकार के रूप में गुलजार ने कमान संभाली है।