• Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. रिलेशनशिप
  4. क्यों होता है आकर्षण, पढ़ें 17 कारण...
Written By WD

क्यों होता है आकर्षण, पढ़ें 17 कारण...

महिला पुरुष आकर्षण
FILE
वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे नियम जानने और बताने की कोशिश की है जो कि तय करते हैं कि हम किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित क्यों होते हैं? ऐसा क्यों होता है कि कुछ लोग हमें बहुत आकर्षक लगते हैं, लेकिन अन्य बहुत से लोगों के लिए हममें आकर्षण की कोई भावना पैदा नहीं होती, कोई भाव पैदा नहीं होता है। फिलहाल इसका पक्का जवाब तो किसी के भी पास नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक ऐसा पता लगाने में जुटे हैं।

एक वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने ऐसे 17 कारण बताए हैं जिनके चलते लोग आकर्षक लगते हैं और जिनसे तय होता है कि लोग क्यों और कैसे एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं? आइए हम भी जानें कि आकर्षण के ये कारण कौन-कौन से हैं और किन कारणों से आपकी आकर्षकता तय होती है।

1. आपके जन्म के समय आपके माता-पिता की उम्र तय करती है कि आपका अपने साथी को चुनने का पैमाना कैसा होगा? आप किसी ऐसे साथी को चुनना पसंद करेंगे जो कि कम जवान दिखता हो या फिर जो अधिक जवान दिखता हो?

इस मामले में वैज्ञानिकों का कहना है ‍कि जो पुरुष या महिलाएं तीस वर्ष से अधिक उम्र के दम्पतियों के घर पैदा होते हैं वे ‍अधिक जवान दिखने वाले चेहरों से कम प्रभावित होते हैं। लेकिन, जन्म के समय जिन दम्पत्तियों की उम्र कम होती है और दोनों जवान या बहुत जवान होते हैं तो ऐसे समय पर पैदा हुए बच्चों में युवाओं और युवा दिखने वाले लोगों के प्रति आकर्षण होता है।

 

कैसे लोग खूबसूरत होते हैं....पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
2. आप किसी व्यक्ति के चेहरों के दोनों भागों की तुलना करने में शायद सक्षम न हों लेकिन सारी दुनिया में चेहरे की सुडौलता सुंदरता का चिन्ह मानी जाती है। और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह माना जाता है कि ऐसे लोग बेहतर संतानों को जन्म देते हैं। साथ ही सुडौलता का अर्थ है कि व्यक्ति के जीन्स भी बेहतर हैं।

3. औसत चेहरे-मोहरे वाले लोग बेहतर होते हैं। यहां औसत चेहरे मोहरे का अर्थ कि आपके चेहरे के फीचर्स औसत और समानुपाती हों। हालांकि ऐसा माना जाता रहा है ‍कि तीखी नाक, चौड़े माथे या फिर मजबूत जबड़े वाले लोग ज्यादा खूबसूरत होते हैं, लेकिन शोध करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि जिनके चेहरे के फीचर्स औसत होते हैं वे ज्यादा आकर्षक माने जाते हैं क्योंकि उनके नैन-नक्श इस बात को बताते हैं कि उनके जीन्स विभिन्न तरहों के हैं तथा उनका प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य बेहतर होता है।

कैसे साथी खोजते हैं लड़के-लड़कियां...पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
4. आपका चयन आपके माता-पिता के चेहरों से प्रभावित होता है। सेंट एंड्रयूज के एक विश्वविद्यालय में शोध से इस बात की पुष्ठि हुई है कि हर लड़की अपने साथी में अपने पिता का अक्स देखना चाहती है तो हर लड़का अपनी साथी में अपनी मां जैसा चेहरा-मोहरा और गुण खोजता है। लोग उन लोगों को अपना साथी बनाना ज्यादा पसंद करते हैं जिनके बाल और आंखों के रंग उनके पालकों जैसे होते हैं।

कैसे पुरुषों को पसंद करती हैं महिलाएं...पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
5. क्या आपको पता है कि आपकी ठोड़ी और भौंहें आपकी प्रजनन संबंधी क्षमता का इश्तहार होते हैं? इवोल्यूशनरी (विकासवादी) वैज्ञानिकों का कहना हैकि आपकी ठोड़ी और भौंहें आपको आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। महिलाएं बड़े जबड़े वाले पुरुष को पसंद करती हैं, जबकि पुरुषों की पसंद इससे ठीक उलटी होती है। पुरुष उन महिलाओं की ओर आकृष्ट होते हैं जिनकी ठोड़ी छोटी होती है और भौहें कम उभरी होती हैं। इस यह अर्थ भी होता है कि ऐसी महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर ऊंचा होता है।

इसी तरह जहां आपकी आंख की पुतली आपकी आंखों के सफेद भाग से मिलती है, उसे लिम्बल रिंग कहा जाता है, यह ऐसी जगह होती है जो आपकी जवानी और स्वास्थ्य को दर्शाती है। वर्ष 2011 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार जिन लोगों की लिम्बल रिंग गहरी होती है वे अधिक आकर्षक माने जाते हैं।

कैसे लोग ज्यादा आकर्षक माने जाते हैं...पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
6. अच्छा दिखने का पैमाना एक जादुई समानुपात होता है। 2010 में किए गए एक शोध के अनुसार उन चेहरों को सबसे अधिक आकर्षक माना गया जिनके नैन-नक्श एक निश्चित समानुपात में थे। सीधे शब्दों में कहें तो किसी चेहरे का आकर्षण उसके फीचर्स के बीच का समानुपात तय करता है, अगर आपकी आंखों और मुंह के बीच की दूरी आपके चेहरे के 36 फीसद के बराबर है तो यह आदर्श स्थिति है।

यानी आप आकर्षक हैं। इसी तरह आपकी आंखों के बीच की दूरी आपकी चेहरे की चौड़ाई का 46 प्रतिशत होना चाहिए। आप इन दूरियों को बदल नहीं सकते हैं लेकिन आप इस बात में अंतर ला सकते हैं कि दूसरे आपको कैसे देखते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने हेयर कट से चेहरे को आकर्षक बना सकते हैं।

कैसे रंग के कपड़े पहनते हैं आप...पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
7. आपकी शर्ट का रंग अंतर पैदा कर सकता है। कहने का अर्थ है कि आपके कपड़ों के रंगों से भी फर्क पड़ता है। मर्दों को नीले के मुकाबले लाल कपड़े पहने महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगती हैं। इसी तरह महिलाओं को लाल कपड़े पहनने वाले पुरुष ज्यादा प्रभावशाली और हाई स्टेटस के लगते हैं। लाल रंग यौन उत्तेजना का पर्याय होता है।

8. आपकी नाक सभी कुछ जानती है और यह कहना गलत न होगा कि आपके शरीर की गंध आपके आकर्षण की कीमत तय करती है। यह बात कई परीक्षणों से सिद्ध हो चुकी है कि बहुत अधिक टेस्टोस्टोरोन रखने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद करती हैं।

...और क्या कहती है आपकी आवाज... पढ़ें अगले पेज पर...


9. आपकी आवाज आपके आकर्षण का राज खोल सकती है। ब्रिटेन में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक जब महिलाओं को कोई पुरुष अधिक अच्छा लगता है तो उनकी आवाज ऊंची हो जाती है। कई अध्ययनों में यह निष्कर्ष भी निकला है कि पुरुषों को ऊंची आवाज में बोलने वाली महिलाएं पसंद होती हैं और ‍यह स्थिति महिलाओं में एस्ट्रोजन के ऊंचे स्तर को दर्शाती है। इसी के साथ महिलाओं को वे पुरुष पसंद आते हैं जोकि धीमी आवाज में बात करते हैं और यह स्थिति अधिक टेस्टोस्टोरोन को बताती है।

भूखे आदमी को कैसी महिलाएं पसंद आती हैं...पढ़ें अगले पेज पर...


10. आकर्षण से भूख का भी संबंध होता है और कौन आपको कब कितना आकर्षक लगता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप भूखे हैं या आपका पेट भरा हुआ है।

वर्ष 2006 में एक अध्ययन किया गया जिससे यह बात सामने आई कि परीक्षण के दौरान जो पुरुष भूखे थे, उन्हें मोटी महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगी थीं। लेकिन जिन लोगों ने भोजन कर लिया था उन्हें छरहरी महिलाएं ही पसंद आई थीं।

तब मर्दाना पुरुष भाते हैं महिलाओं को...पढ़ें अगले पेज पर....


FILE
11. महीने से भी असर पड़ता है क्योंकि एक व्यक्ति महिला को तब और अधिक आकर्षक लग सकता है अगर उसका माहवारी चक्र चल रहा हो और वह अंडोत्सर्ग कर रही हो। यदि यह समय उसके चक्र का सर्बाधिक उर्वरक समय हुआ तो वह किसी मर्दाना दिखने वाले पुरुष को पसंद कर सकती है।

इसी तरह से जब महिलाएं अंडोत्सर्ग कर रही हों तो वे पुरुषों को बहुत आकर्षक लगती हैं। कोलाराडो की एडम्स स्टेट यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक नाथन पिपिटोन का कहना है कि इस अवधि में रक्त प्रवाह बदल जाता है और ऐसा होने से चेहरे का रंग भी बदल जाता है।

डब्लयूएचआर के बारे में क्या खयाल है आपका...पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
12. गर्भनिरोधक गोलियों से भी असर पड़ता है। गोलियां लेना शुरू करने के बाद अधिकतर महिलाओं को पहले के मुकाबले कम मर्दाना चेहरे वाले साथी अधिक पसंद आने लगते हैं।

13. कमर से नीचे और ऊपर के शरीर का अनुपात भी आपके आकर्षण को प्रभावित करता है। इसे वेस्ट-हिप रेशो (डब्लयूएचआर) कहा जाता है। यूरोप में 0.7 वेस्ट-हिप रेशो बहुत अधिक आकर्षक माना जाता है वहीं दक्षिण अमेरिका और अफ्रीकी देशों में 0.8 या 0.9 डब्ल्यूएचआर वाली महिलाएं अधिक पसंद की जाती हैं। इनकी तुलना में पुरुषों में 0-8 का डब्ल्यूएचआर सबसे अच्छा माना जाता है।

ऐसे मर्द भी पसंद आते हैं महिलाओं को... पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
14. एक अध्ययन के मुताबिक महिलाओं को क्लीन-शेव पुरुषों की तुलना में ऐसे पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं जोकि हल्की दाढ़ी रखते हैं।

15. पुरुष चाहे स्ट्रेट (विषमलिंगी) हों या होमोसेक्सुअल (समलिंगी), उन्हें एक ही तरह के नैन-नक्श पसंद आते हैं। एक शोध से यह बात उजागर हुई कि गे मर्दों को दूसरे मर्दों में वही फीचर्स अच्छे लगे जो कि विषमलिंगी मर्दों को लड़कियों, महिलाओं में पसंद आते हैं।

क्या मुस्कराहट आपको आकर्षक बनाती हैं...पढ़ें अगले पेज पर...


16. इससे भी अंतर आता है कि आप को कमिटमेंट (लम्बे समय की) प्रतिबद्धता चाहिए या थोड़े समय का संबंध चाहिए। इस आधार पर भी लोग चेहरों को अलग-अलग तरह से देखते हैं।

17. यह एक गलत घारणा है कि मुस्कराहट आपको आकर्षक बनाती है। भले ही पुरुष ऐसी महिलाओं के प्रति आकृष्ट होते हों जो कि मुस्कराती रहती हों लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। लेकिन, पुरुषों में गर्व का प्रदर्शन महिलाओं को आकर्षित करता है।