मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. आलेख
  4. 4 reasons off feeling sleepy in the office
Written By

क्या आपको भी ऑफिस में नींद आती है? जानिए क्या है वजह

क्या आपको भी ऑफिस में नींद आती है? जानिए क्या है वजह - 4 reasons off feeling sleepy in the office
रात में भरपूर नींद लेने के बाद भी क्या आपको अगले दिन ऑफिस में काम के दौरान उबासियां और नींद आने लगती है? यदि हां तो इसकी कई वजह हो सकती हैं, जिन्हें मालूम होने पर आप किसी भी समय नींद आने की समस्या से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं ऑफिस में नींद आने के 4 कारण :
 
1. काम की व्यस्तता में पानी पीना भूल जाना या कम पानी पीना। शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होने लगती है जिसके बाद नींद आने लगती है।        
 
2. यदि आपको एनीमिया हों यानी कि शरीर में आयरन या विटामिन की कमी होना, जो की रेड ब्लड सेल्स बनाते है फिर ये रेड सेल्स आपके फेफड़ों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं, उनकी कमी होने पर शरीर के हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम बाधित होता है और नींद मेहसूस होने लगती है।
 
3. यदि आप अवसाद से पीड़ित हैं यानी कि डिप्रेशन में है तब भी आपको नींद आती है। दुखी व उदास होने पर आप कमजोर और थका हुआ महसूस करते है। ऐसे में दो स्थिति बनती है, या तो आपको बहुत अधिक नींद आती है या नींद ही उड़ जाती हैं और कोशिश करने पर भी नहीं आती।
 
4. ऑफिस आने की पिछली रात या पिछली कई रातों में यदी आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही हों तो आपको ऑफिस में उबासियां और नींद आएगी।