• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. मंदसौर
Written By Naidunia
Last Modified: मंदसौर , गुरुवार, 22 दिसंबर 2011 (22:34 IST)

विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरित

जैन
जैन सोशल ग्रुप ने ग्राम गुजरदा की सैटेलाइट शाला में अध्ययनरत 22 विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरित की। समाजसेवी कल्पेंद्र डाँगी के सौजन्य से यह सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी गई। पत्रकार महावीरप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत एक उत्कृष्ट संस्था है, जिसने सेवा गतिविधियों से देश में विशिष्ट पहचान बनाई है। ग्रुप के मप्र रीजन उपाध्यक्ष कांतिलाल रातड़िया ने कहा कि ग्रुप की देशभर में 460 शाखाएँ मानव सेवा में जुटी है। कमल विनायका के नेतृत्व में मंदसौर की जेएसजी इकाई सेवा कार्य कर रही है। राजकुमार पामेचा, गौशाला अध्यक्ष अनिल संचेती आदि ने भी विचार रखे। नरेंद्र चौधरी, विकास भंडारी, राजेश संघवी, सतीश लोढ़ा, प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे। संचालन संजय लोढ़ा ने किया। आभार सुरेंद्र रांका ने माना।-निप्र