• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. इंदौर
Written By Naidunia
Last Modified: इंदौर , मंगलवार, 1 नवंबर 2011 (13:15 IST)

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत -
नवलखा क्षेत्र के एक तबेले में काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह सोमवार सुबह तबेले में मृत हालत में पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार नवलखा क्षेत्र के काँटाफोड़ महादेव मंदिर के पास स्थित तबेले में काम करने वाले बाबूलाल पिता रंगनाथ (40) को उसकी पत्नी विमला गंभीर रुप से घायल हालत में एमवायएच लेकर पहुँची। आरंभिक जाँच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


विमला ने बताया कि उसका परिवार मूल रुप से कन्नाौद के हतलाय गाँव का रहने वाला है और वे लोग पिछले लगभग 7 साल से तबेले के पास बने कमरे में रह रहे हैं। यह तबेला गोपाल यादव नामक व्यक्ति का है। बाबूलाल उसी के यहाँ दूध दुहने का काम करता था। सोमवार सुबह लगभग 5 बजे वह दुध दुहने के लिए तबेले में गया था। कुछ ही देर बाद तबेला मालिक गोपाल का लड़का शुभम आया और उसने बताया कि बाबूलाल गंभीर रुप से घायल हालत में तबेले में पड़ा हुआ है। सूचना देकर शुभम भी वहाँ से चला गया। विमला ने बाबूलाल को किसी तरह रिक्शा चालक की मदद से अस्पताल पहुँचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।


तीन दिन पहले हुआ था विवाद

विमला ने बताया कि तबेला मालिक गोपाल और वहाँ काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी सेवाराम का आपस में विवाद चल रहा है। सेवाराम गोपाल से काम कराने की बात को लेकर नाराज चल रहा था। तीन दिन पहले गोपाल ने उसे काम से निकाल दिया। इसके बाद से ही वह गायब है। विमला ने बाबूलाल की हत्या की आशंका भी व्यक्त की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरु कर दी है।