Last Modified: धार ,
बुधवार, 28 सितम्बर 2011 (23:20 IST)
भोज विद्यापीठ ने बाजी मारी
भारत विकास परिषद शाखा धार द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पौ चौपाटी पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत करना है। इसमें प्रथम भोज विद्यापीठ तथा द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर रहे। प्रथम आने वाली टीम को 2 अक्टूबर को उज्जैन में प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जाया जाएगा।
मुख्य अतिथि श्री कंठेकर तथा अरविंद पांडे थे। गोपाल मंगल ने परिषद गीत गाया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। आभार सचिव प्रकाश जोशी ने माना। राष्ट्रीय गान भीष्म दुबे ने किया। संचालन वीरेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, महेश अग्रवाल, विठ्ठल अग्रवाल, संजीव तिवारी व मनीष दुबे उपस्थित थे।