• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. बुरहानपुर
Written By Naidunia
Last Modified: बुरहानपुर , बुधवार, 28 सितम्बर 2011 (23:18 IST)

शक्ति की भक्ति में रमा शहर

बुरहानपुर
बुधवार को शहर में सार्वजनिक स्थानों पर नवदुर्गा प्रतिमाओं एवं घर-घर में घटस्थापना की गई। दिनभर शहर में उत्साह का माहौल रहा। प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।


जिले में बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण किया जाता है। ग्रामीण अंचलों एवं सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र के विभिन्ना ग्रामों एवं शहरों में स्थापना के लिए मूर्तियाँ ले जाई गई। जिले में लगभग 150 से अधिक स्थानों पर स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के लिए आकर्षक पांडालों का निर्माण कराया गया है। सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार नजर आई। विभिन्ना स्थानों पर गरबों के लिए मंडप सजाए गए हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं।