सम्बंधित जानकारी
- Fact Check: क्या यास तूफान के दौरान आसमान से गिरा ये खौफनाक जीव? जानिए पूरा सच
- पटना एम्स में ट्रायल, 3 बच्चों को लगे कोवैक्सीन, नहीं दिखा साइड इफेक्ट
- Fact Check: अब Covishield वैक्सीन की केवल एक डोज लगेगी? जानिए वायरल खबर का पूरा सच
- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती
- Fact Check: क्या कोरोना वैक्सीन लगाए हाथ से उत्पन्न हो रही बिजली? जानिए
Fact Check: एलोपैथी विवाद के बीच बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण का AIIMS में भर्ती होने का वीडियो हुआ वायरल, जानिए इसकी सच्चाई
योगगुरु बाबा रामदेव के एलोपैथी पर दिए गए बयान को लेकर उनके और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच ठनी हुई है। हाल ही में बाबा रामदेव ने एलोपैथी को बकवास विज्ञान बताते हुए कहा था कि लाखों कोरोना मरीजों की मौत एलोपैथी दवा खाने से हुई है। इसके बाद IMA ने बाबा रामदेव पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज कराया। अब बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बालकृष्ण ऑक्सीजन लगाए अस्पताल के बेड पर दर्द से छटपटाते नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास बाबा रामदेव और कुछ डॉक्टर्स भी दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी का है।
क्या हो रहा वायरल-
वीडियो शेयर करते हुए यूजर लिख रहे हैं, “पतंजलि प्रोडक्ट्स और योग में अगर ज़रा सी भी जान होती तो बालकृष्ण को दौरा पड़ने पर रामदेव उसे ऑक्सीजन न लगवाता ना एलोपैथिक डाक्टरों के पास ले जाता।”
क्या है सच्चाई-
वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू करते हुए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनके मुताबिक अगस्त 2019 में जन्माष्टमी पर एक पेड़ा खाने के बाद अचानक आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
आगे की पड़ताल में हमें पता चला कि ये वीडियो उस वक्त भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।
वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि आचार्य बालकृष्ण का पुराना वीडियो बाबा रामदेव और IMA के बीच चल रहे विवाद के दौरान शेयर किया गया है।

#पतंजलिप्रोडक्ट्स और योग में अगर ज़रा सी भी जान होती तो बालकृष्ण को दौरा पड़ने पर #रामदेव उसे ऑक्सीजन न लगवाता ना एलोपैथिक डाक्टरों के पास ले जाता #FraudRamdev pic.twitter.com/N6ALy9r7YC
— Dilsedesh (@Dilsedesh) May 27, 2021
वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू करते हुए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनके मुताबिक अगस्त 2019 में जन्माष्टमी पर एक पेड़ा खाने के बाद अचानक आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
आगे की पड़ताल में हमें पता चला कि ये वीडियो उस वक्त भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।
देशवासियों को आयुर्वेद के फायदे बताकर खुद अरबपति बन गया = बालकृष्ण "
— Archana Singh (@BPPDELNP) August 26, 2019
अपने पर आई तो AIIMS पहुँच गया !
बुलाओ इसे चौराहे पर ...... गौमूत्र वैज्ञानिक को ! pic.twitter.com/t5NV7oyd67
वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि आचार्य बालकृष्ण का पुराना वीडियो बाबा रामदेव और IMA के बीच चल रहे विवाद के दौरान शेयर किया गया है।