गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Feng shui bagua mirror vastu
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (11:57 IST)

फेंगशुई अनुसार घर में बागुआ मिरर रखने के 5 फायदे

फेंगशुई अनुसार घर में बागुआ मिरर रखने के 5 फायदे - Feng shui bagua mirror vastu
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से बागुआ मिरर रखने के 5 फायदे।
 
 
क्या है बागुआ मिरर : बागुआ मिरर एक विशेष प्रकार का शीशा होता है। इसका आकार अष्‍टकोणीय यानि ऑक्टागोनल होता है। जिसमें 8 किनारे होते हैं और सभी आठों किनारों पर 3-3 फेंगशुई ट्राईग्राम्स यानि लाइंस होती हैं, जिनमें से कुछ टूटी हुई होती हैं तो कुछ पूरी। इसके बीचोंबीच एक गोल शीशा लगा होता है। इसको घर के मुख्य द्वार पर विशेष स्थिति और जगह पर लगाते हैं।
 
1. माना जाता है कि इसको लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है। बागुआ मिरर का उपयोग तभी कर सकते हैं जबकि कोई निगेटिव उर्जा अंदर आ रही हो। इससे ऊर्जा का संतुलन भी बना रहता है।
 
2. माना जाता है कि बागुआ मिरर बुरी आत्माओं से भी बचाता है। 
 
3. यदि आपका घर तिराहे, चौराहे या दक्षिण दिशा में है या घर में किसी भी प्रकार से नकारात्मक प्रभाव हो रहा है तो आप इसे लगा सकते हैं।
 
4. इसे लगाने से मकाना का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। खासकर बड़े मकानों और बिल्डिंगों में इसे लगाया जाता है।
 
5. इसे लगाने से धीरे-धीरे अच्छे दिनों की शुरुआता होने लगती है। 
 
नोट : इस मिरर को लगाने के पहले आप किसी एक्सपर्ट की एडवाइस जरूर लें। 

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।