1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Stone pelting between two communities after a vehicle collision in Agra

अब आगरा में बवाल, वाहनों की टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच पथराव

आगरा में तनाव
लखनऊ। कानपुर मामला अब पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ है, इसी बीच आगरा में भी छोटी-सी बात को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। 
 
जानकारी के मुताबिक आगरा में ताजगंज के बसई खुर्द में रविवार को दो लोगों के बीच बाइक से हुई टक्कर के मामले ने तूल पकड़ लिया। पहले दोनों व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ, फिर यह मामला इतना बढ़ा कि दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होने की भी खबर है। 
 
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। इससे मामला ज्यादा बिगड़ नहीं पाया। पुलिस ने अफवाह फैलने और मामले को बिगड़ने से रोक लिया।

उल्लेखनीय है कि कानपुर और बरेली के बाद आगरा तीसरा स्थान है, जहां हाल ही तनाव की स्थिति निर्मित हुई है।
अगला लेख
Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana : क्या है प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना?