Bhai Dooj
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh assembly polls 2017

वाराणसी में 30 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Uttar Pradesh assembly polls 2017
वाराणसी। वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों के मंगलवार को नामांकन के चौथे दिन विभिन्न दलों के कुल 30 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया तथा जबकि 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।
नामांकन करने वालों में मुख्य रूप से शिवपुर विधानसभा से सपा के आनंद मोहन तथा भाजपा के अनिल राजभर सहित पांच प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं उत्तरी विधानसभा से कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी तथा बसपा के सुजीत कुमार सहित पांच प्रत्याशियों ने नामंकन किया।
 
सेवापुरी विधानसभा से बसपा के महेंद्र कुमार पांडे सहित चार तथा पिंडरा विधानसभा से बसपा के बाबूलाल सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अजगरा से बसपा के त्रिभुवन राम सहित तीन तथा कैंट विधानसभा से सर्वाधिक सात लोगों ने पर्चा दाखिल किया। रोहनिया तथा दक्षिणी विधानसभा सीट के लिए एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नया फंडा : कम खाओ, जवान रहो, ज्यादा जियो