गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. nipah virus in west bengal nurse dies health alert issued
Last Updated :कोलकाता , गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (19:16 IST)

Nipah Virus In West Bengal: पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से नर्स की मौत, राज्य के इतिहास में पहली घटना

nipah virus
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में 25 साल की एक महिला नर्स की निपाह वायरस से मौत हो गई पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह निपाह वायरस से होने वाली पहली मौत है। निपाह वायरस का अभी तक कोई विशेष इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। समय पर पहचान और इलाज से जान बचाई जा सकती है।
 यह वायरस इंसान से इंसान में भी फैल सकता है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक महिला नर्स की हालत काफी गंभीर थी और हाल ही में उनका निपाह वायरस टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें लंबे समय तक CCU में रखा गया था। बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और आज शाम 4 बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

निपाह वायरस क्या है?

निपाह वायरस (Nipah Virus) एक खतरनाक संक्रामक वायरस है, जो मुख्य रूप से चमगादड़ों (फ्रूट बैट) से फैलता है। यह इंसानों में गंभीर बुखार और दिमागी संक्रमण (एन्सेफलाइटिस) का कारण बन सकता है।

क्या हैं निपाह वायरस शुरुआती लक्षण

तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी या मतली, गले में खराश, गंभीर लक्षण (संक्रमण बढ़ने पर), 
चक्कर आना, भ्रम (कन्फ्यूजन), सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी, दिमागी सूजन (एन्सेफलाइटिस), गंभीर मामलों में मरीज कोमा में भी जा सकता है।

कैसे करें निपाह वायरस से बचाव 

हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचें। अधपका या गिरे हुए फल न खाएं। मास्क और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
एएम ग्रुप और Invest UP के बीच एमओयू साइन, 2030 तक पूर्ण क्षमता से संचालन का लक्ष्य