बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kiren Rijiju Releases Illegal Video , Says Congress MPs Abused Speaker And Threatened Prime Minister
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (19:04 IST)

Parliament Session : लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में घुसे कांग्रेस सांसद? गालियां दीं, किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो, कहा- पीएम को धमकाया गया, गरमाई सियासत

Congress  MPs In Speakers Chamber
संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (12 फरवरी) को पिछले सप्ताह लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए टकराव का एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। संसद में हंगामे की एक नई बानगी देखने को मिली जब रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसकर उन्हें गालियां दीं। साथ ही उन्हें धमकियां भी दीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिजिजू ने कहा कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दी गईं।
उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर को गालियां देकर कांग्रेस सांसदों ने चेतावनी दी कि जब पीएम सदन में बोलने आएंगे तो देख लेंगे। यह वीडियो एक कांग्रेस सांसद ने गैरकानूनी तरीके से बनाया था। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि बीजेपी बहस और संवाद में यकीन रखती है, हिंसा का समर्थन नहीं करती। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें सुधार की कोई उम्मीद नहीं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आशा बनी रहती है। कांग्रेस की विचारधारा बिखर चुकी है। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक रिजिजू ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में यह शर्मनाक व्यवहार हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं। माननीय प्रधानमंत्री को भी धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसद को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती। 

प्रियंका ने कहा- नहीं दी गाली

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के उस आरोप को "झूठ" करार दिया कि वे अपने पार्टी सांसदों को उस समय उकसा रही थीं जब उन्होंने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में उग्र व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि हमने किसी को गाली नहीं दी। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें