गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. बजट 2026-27
  3. बजट न्यूज़ 2026
  4. investors lose ₹10 lakh crore amid budget, STT announcements Why did the market fall
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (18:04 IST)

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Stock Market Crash Budget 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपना लगातार 9वां बजट पेश किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में अचानक और भारी गिरावट देखी गई। सरकार ने आर्थिक विकास की गति बढ़ाने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने के लिए कई बड़े कदम उठाए, लेकिन शेयर बाजार को 'STT' (Securities Transaction Tax) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रास नहीं आया। 
मीडिया खबरों के मुताबिक सिर्फ एक ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों के लगभग ₹10 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹460 लाख करोड़ से गिरकर ₹450 लाख करोड़ रह गया।

क्या रहे शेयर बाजार में डूबने के कारण 

बाजार में इस अचानक बिकवाली की सबसे बड़ा कारण STT (Securities Transaction Tax) में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी है। वित्त मंत्री ने फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) ट्रेड पर टैक्स को 50% से अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल चार स्टॉक- टीसीएस, इंफोसिस, सन फार्मा और टाइटल ही बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट एसबीआई, अडानी पोर्ट्‍स और बीईएल में देखी गई, जो 5% से ज्यादा टूट गए।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
यूपी में अब 'शी-मार्ट' के जरिए उद्यमी बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, केंद्रीय बजट से महिलाओं को मिलेगी नई मजबूती