बिग बॉस ने खोली पोल
रोहित, राजू और विंदू का दिखाया असली चेहरा
’बिग बॉस’ का 16 नवंबर को प्रसारित एपिसोड कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब बिग बॉस ने अपने कार्यक्रम के फुटेज प्रतिभागियों को दिखाएँ। बिग बॉस को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि राजू श्रीवास्तव, विंदू दारासिंह और रोहित वर्मा चेतावनी के बावजूद नॉमिनेशन की योजना बना रहे थे।
इन फुटेज में सभी प्रतिभागियों ने देखा कि किस तरह ये तीनों अन्य लोगों के खिलाफ साजिश रच रहे थे। इनका असली चेहरा सबको दिखा दिया गया। यही नहीं बिग बॉस ने इन तीनों नॉमिनेशन की प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं लेने दिया और सजा भी सुनाने वाले हैं।
रोहित, राजू और विंदू की तिकड़ी ने एक टीम बना रखी है और वे अन्य लोगों को इस शो से बाहर करने में लगे हुए हैं। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने ऐसा किया।
बिग बॉस के इस कदम के बाद घर का माहौल एकदम बदल गया। बख्तियार और अदिति गुस्से में थे। राजू श्रीवास्तव शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे वही रोहित वर्मा बेहद तनाव में आ गए और उनका व्यवहार एकदम बदल गया। प्रवेश, क्लॉडिया और विनोद काँबली को भी समझ में आ गया कि ये तीनों उनके बारे में क्या राय रखते हैं।
विंदू का कहना है कि उन्होंने नॉमिनेशन की योजना इसलिए बनाई क्योंकि बख्तियार और तनाज भी ऐसा ही कर रहे थे। यदि ऐसा होता तो बिग बॉस इन दोनों को भी सजा सुनाते, परंतु ऐसा सख्त कदम बिग बॉस ने नहीं उठाया।
घर के माहौल को ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन ‘बिग बॉस’ के घर में इस समय अविश्वास से भरा वातावरण है और सभी का विश्वास एक-दूसरे से उठ गया है।