biodatamaker
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Navin Prakash, Bigg Boss 10

‘बिग बॉस’ में सेलिब्रिटीज को मिलती है ज्यादा तवज्जो

बिग बॉस 10
हाल ही में ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर होने वाले नवीन प्रकाश का मानना है कि आम आदमी की अपेक्षा सेलिब्रिटीज को उनकी लोकप्रियता के कारण अधिक वोट मिलते हैं। लोकप्रिय रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’’ के घर में 10 वें सीजन में इस बार आम आदमी सेलिब्रिटीज के साथ मुकाबला कर रहे हैं।
 
नवीन ने बताया, ‘‘ सेलिब्रिटीज के पास उनके प्रशंसकों के अलावा अन्य लोग भी वोट करने के लिए होते हैं। हम आम आदमी हैं इसलिए दर्शक हमें बहुत मुश्किल से पहचानते हैं और हमें वोट भी नहीं के बराबर मिलते हैं। हम शो के फॉर्मेट या चैनल या फिर दर्शकों के पर सवाल नहीं खड़े कर सकते। ‘बिग बॉस’ ऐसा ही है।’’ 
 
नवीन ने आगे कहा, ‘‘एक आम आदमी के रूप में आपको अपनी मौजूदगी दर्ज करवानी पड़ती है, मैंने अपने तरीके से इसे किया। मैं शो के शुरुआत से ही काफी सक्रिय था। एक प्रतियोगी के तौर पर मुझे सेलिब्रिटीज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था।’’ 
 
सेलिब्रिटिज के साथ बिग बॉस के घर में रहने पर नवीन का कहना है कि उनका अनुभव सेलिब्रिटीज के साथ बहुत अच्छा नहीं रहा है। नवीन मानते हैं कि इस सीजन में गौरव चोपड़ा के जीतने की संभावना है। 
ये भी पढ़ें
नोट के मुद्दे पर प्रकाश झा ने कहा, विचार को एक मौका मिलना चाहिए