बिग बॉस 6 : कौन बनेगा विजेता?
बिग बॉस 6 के विजेता की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है। इमाम सिद्दकी, राजीव पॉल, निकेतन मधोक, उर्वशी ढोलकिया और सना खान अंतिम दौर में है। इनमें से एक-दो को आने वाले दिनों में बाहर किया जा सकता है। अब तो बिग बॉस ने प्रतियोगियों को यह भी बता दिया है कि वोटिंग में कौन आगे चल रहा है। आइए चर्चा करते हैं कि किसका दावा क्यों मजबूत है :
उर्वशी ढोलकिया
PR |
बिग बॉस में आए एक न्यूमरोलॉजिस्ट ने उर्वशी नंबरों के आधार पर उर्वशी का दावा सबसे मजबूत बताया। उर्वशी बेहद मुंहफट, बिंदास और निडर महिला हैं। वे किसी से नहीं डरती हैं। उनके सभी घरवालों से झगड़े हुए, लेकिन वे कभी इसको लेकर परेशान नहीं हुईं। इस साफगोई के कारण ही उर्वशी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
निकेतन मधोक
PR |
सलमान खान से परिचय होने के कारण निकेतन को ‘बिग बॉस 6’ में एंट्री मिली। बिना किसी पहचान के पहले दिन से फाइनल तक टिकना निकेतन के लिए उपलब्धि ही मानी जाएगी। निकेतन सीधी लकीर पर चलते रहे हैं और अपने आपको विवादों से दूर रखा। उन्होंने खुले आम स्वीकारा कि वे इमाम से डरते हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा कोटक भी बिग बॉस में नजर आईं। पहले दिन से अब तक टिके रहना निकेतन की लोकप्रियता को दर्शाता है।
इमाम सिद्दकी
PR |
इमाम सिद्दकी ने अपनी हरकतों से सभी की नाक में दम कर दिया, लेकिन इससे जनता का बेहद मनोरंजन हुआ। इमाम वाइल्ड कार्ड से यहां तक पहुंचे हैं। दरअसल इमाम को लेकर पुर्वानुमान लगाना बेहद मुश्किल है। कभी वे एकदम भले बन जाते हैं तो कभी शैतान। उन्हें सबको सताने में खूब मजा आता है। सामने वाला आपा खोकर चीखने-चिल्लाने लगता है और वे मजा लेते रहते हैं। उनका ये कैरेक्टर उनका दावा मजबूत करता है, लेकिन विजेता बनने के लिए यही काफी नहीं है।
सना खान
PR |
महिलाओं में सबसे कमजोर स्थिति सना खान की है। खूबसूरत और युवा होने का कोई फायदा सना नहीं उठा पाईं। अपने खास दोस्त विशाल और बिग बॉस में बने दोस्त राजीव पॉल के बीच वे सैंडविच बन कर रह गईं। असल में राजीव और सना की दोस्ती का इतना मजाक बना दिया गया कि इसका असर सना की लोकप्रियता पर हुआ। इस समय वे सिर्फ राजीव के इर्दगिर्द नजर आती हैं और दूसरे हाउसमेट्स से उनकी कम ही बनती है। कुल मिलाकर सना का विजेता बनना बेहद मुश्किल है।
राजीव पाल
PR |
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, राजीव पाल का स्वाभव उग्र होता गया। अब वे बात-बात पर नाराज हो जाते हैं। इमाम तो हमेशा उनके निशाने पर रहते हैं। राजीव ने अपनी एक्स वाइफ डेलनाज का दिल जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन डेलू ने भाव नहीं दिया तो वे सना के नजदीक हो गए। सना के लिए वे हरदम लड़ने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे उनके दूसरे हाउसमेट्स दुश्मन बन गए। राजीव ने भी जनता का खूब मनोरंजन किया है। वे चौंका देने वाला परिणाम दे सकते हैं, इसकी संभावना कम है।
