बिग बॉस : अब तक के विजेता
बिग बॉस सीजन 6 में अपने अंतिम पड़ाव पर है। कुछ दिनों बाद बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सीजन 6 के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। बिग बॉस के अभी तक सीजन के विजेताओं पर नजर डालें तो बिग बॉस के घर में वह सदस्य विजेता बना जो घर में कॉन्ट्रेवर्सी से दूर रहा।
PR |
बिग बॉस सीजन 6 की अगर बात की जाए तो अभी घर के सभी प्रतिभागी विवाद, झगड़े और चीखते-चिल्लाते दर्शकों को टीवी पर नजर आ चुके हैं। पहले सीजन में दो-चार प्रतिभागी ही ऐसे रहते थे, जो घर के माहौल को अपने व्यवहार से खराब करते नजर आते थे।
बिग बॉस 6 के शुरू होने से पहले यह कहा जा रहा था कि इस बार इस शो को पारिवारिक बनाया जाएगा, लेकिन अंत तक आते-आते प्रतिभागी आपस में लड़ते, एक-दूसरे को अपशब्द कहते नजर आए।
कौन बना छठे सीजन का विजेता, पढ़िए अगले पन्ने पर
बिग बॉस 5 : जूही परमार बनीं विजेता
बिग बॉस सीजन 5 जितनी इसके पिछले सीजनों को नहीं मिली थी। इस बार बिग बॉस के घर में प्रतिभागी बनी थीं इंडो-कनेडियन पोर्न स्टार सनी लियोन। सनी ने घर में अपने जलवे तो बिखेरे, लेकिन इस सेक्सी हसीना की तुलना में दर्शकों ने सीधी-सादी जूही परमार को विजेता बनाया।