बाबुल का आँगन छूटे ना
सोनी टीवी पर नया धारावाहिक
|
क्या एक लड़की की अपने माता-पिता के प्रति जिम्मेदारी शादी के बाद खत्म हो जाती है? यदि वह अपने माता-पिता की मदद करती है तो क्या यह गलत है? यदि वह ससुराल में जाकर अपने सास-ससुर की बेटी बन सकती है तो उसका पति उसके माता-पिता का बेटा क्यों नहीं बनता?
कुछ ऐसे ही प्रश्न लड़कियों के दिमाग में शादी के बाद उठते हैं। सोनी एंटरटेनमेंट पर 21 जनवरी से रात दस बजे नया धारावाहिक ‘बाबुल का आँगन छूटे ना’ शुरू हो रहा है। यह धारावाहिक प्रत्येक सोमवार से गुरुवार को रात 10 बजे देखा जा सकता है।
|
आस्था दोहरी जिम्मेदारियों के बीच फँस जाती है। आस्था ने फैसला लिया था कि वह शादी न करके अपने माता-पिता की सेवा करेगी। लेकिन उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है जो आस्था से शादी करना चाहता है। वह आस्था को विश्वास दिलाता है कि शादी के बाद वह अपने माता-पिता को मदद कर सकती है। आस्था उससे शादी कर लेती है।
शादी के बाद आस्था को समझ में आता है कि बहू की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। किस तरह से वह दोहरी भूमिका निभाती है यह इस धारावाहिक का मूल कथा है। रतन सिन्हा इस धारावाहिक के निर्माता है और मकबूल ने इसे निर्देशित किया है। इसमें विजय कश्यप, रामेश्वरी, राजा बुंदेला और नवनी परिहार ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। आस्था के रूप में आस्था फौजदार दिखाई देगी।
|
