1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. आलेख
Written By WD

टीवी कलाकारों की राखी

राखी

भाई-बहन के रिश्‍तोके त्‍योहार राखी को बस कुछ ही दिन बचे हैं। सभी लोगों ने अपनी तैयारी कर ली हैं। टीवी कलाकारों ने भी लगभग पूरी तैयारी कर ली हैं। आइए जानते हैं उन्‍होंने इस बार क्‍या खास तैयारी की है :

PR

आकांक्षा सिंह (ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा की मेघना)
रक्षाबंधन ऐसा अवसर है जिसे मैं हर साल पूरे उत्‍साह से मनाती हूं। मैं इस दिन को बहुत खास मौके के रूप में मनाती हूं। रक्षाबंधन मेरे लिए भाग्‍यशाली दिन है, क्‍योंकि मेरा छोटा भाई हर्षवर्द्धन राखी के आसपास ही पैदा हुआ था। मुझे याद है जब मैं, मेरी बड़ी बहन चयनिका और हमारे चचेरे भाई-बहन जयपुर में साथ में यह त्‍योहार मनाते थे। इस साल भी हम बड़ी जोरशोर से इस त्‍योहार को मनाएंगे।

PR
प्रीति चौधरी (कैरी... रिश्‍ता खट्टा-मीठा की आम्‍बी)
घर से दूर होने के कारण यह त्‍योहार मेरे जीवन में खास अवसर बन गया है। मेरे दो भाई-बहन हैं। घर में बड़ी होने के कारण मैंने हमेशा उन्‍हें बहुत लाड़-प्‍यार किया। मेरा भाई मुझसे पांच साल छोटा है और वह घर में सबके आकर्षण का केंद्र है। आज वह अपनी हर छोटी-छोटी जरूरत के लिए मुझसे बात करता है। इस साल मेरी शूटिंग का व्‍यस्‍त कार्यक्रम होने के कारण घर नहीं जा सकूंगी। लेकिन मैं उसे मुंबई बुलाने की कोशिश कर रही हूं। ताकि हम दोनों इस त्‍योहार को धूमधाम से मना सके।

विवियन दसेना (महबूबा... एक इश्‍क, एक धोखा के आरके)
दुर्भाग्‍य से मेरी कोई बहन नहीं है। लंबे समय से मैं रक्षाबंधन के आसपास परेशान हो जाता था, लेकिन फिर मेरे मामा के यहां बेटी ने जन्‍म लिया और अब वह मुझे हर बार राखी बांधती है। वह मुझसे लगभग 10 साल छोटी है। वह बहुत बार तो मुझसे ऐसा व्‍यवहार करती है जैसे मेरी मां हो। इस बार खासतौर पर वह मुंबई आ रही है। मैं उसे बहुत सारे गिफ्ट देने की सोच रहा हूं, मुझे आशा है कि वे सब उसे पसंद आएंगे।

शशांक व्‍यास (बालिका वधू के जग्‍या)
मेरे बड़े होने के साथ-साथ मेरे जीवन में राखी का त्‍योहार बहुत खास रहा है। जब हम बच्‍चे थे तो नए कपड़े पहनते थे और बड़ी धूमधाम से इस त्‍योहार को मनाते थे। इस बार मैं जोधपुर में अपनी बहन से मिलने की सोच रहा था, ताकि हम साथ में त्‍योहार को मना सके। लेकिन इस बार शूटिंग में व्‍यस्‍त रहूंगा। अगली बार हम जब मिलेंगे मैं उसे बड़े प्‍यार से तोहफा दूंगा।

PR
सिद्धार्थ शुक्‍ला (बालिका वधू के शिव)
मेरे लिए रक्षाबंधन खूबसूरत रिश्‍ते का पर्व है, जो भाई-बहन के रिश्‍ते के रूप में मनाया जाता है। मेरी दो बहनें हैं, फिलहाल वह मुंबई से बाहर हैं। एक स्‍पेन में है तो दूसरी बेंगलुरु में। मेरी बहुत इच्‍छा है कि यह त्‍योहार हम साथ में मनाएं। लेकिन कई बार काम के कारण हम मिल नहीं पाते। लेकिन जब भी हम मिलेंगे मैं उन्‍हें प्‍यारा-सा गिफ्ट दूंगा।
लेखक के बारे में
WD