1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

लजीज मावा-तिल की बर्फी

लजीज मावा तिल की बर्फी
सामग्री :
500 ग्राम धुले हुए छिलकारहित तिल, मावा 500 ग्राम, शक्कर 500 ग्राम, इलायची 5-6 नग, बारीक कटे बादाम 50 ग्राम, कतरे हुए पिस्ता 50 ग्राम।

विधि :
तिल कड़ाही में डालकर हल्के से भून लें। मावे को भून लें। शक्कर में पानी डालकर चाशनी बनाएं। भुनी हुई तिल ठंडी होने पर मिक्सर में चलाकर दरदरी पीस लें।

चाशनी में तिल, मावा, इलायची पावडर अच्छी तरह मिलाएं। बादाम व पिस्ता कतरन (आधे) डालें और मिलाएं। अब ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाएं और इस मिश्रण को जमा दें। ऊपर से बादाम, पिस्ता कतरन से सजाएं। जमने पर चाकू की सहायता से बर्फी काट लें। लीजिए तिल-खोया की बर्फी तैयार है।

तिल-गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसका सेवन सर्दियों में विशेष रूप से किया जाता है।
लेखक के बारे में
WD