1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. काजू कलश ग्लोरी

Hindi Reicpes - Kaju Kalash Glory | काजू कलश ग्लोरी

- लीला जैन

काजू कलश ग्लोरी
ND

सामग्री :
काजू टुकड़ी 100 ग्राम, मावा (ताजा) 100 ग्राम, शक्कर (पिसी) 150 ग्राम, इलयची (पिसी) 6, केसरिया रंग थोड़ा-सा, पिस्ते 20 ग्राम।

विधि :
पहले काजू मिक्सर में पीस लें। कड़ाही में मावा हल्का चलाकर आंच से उतार लें। ठंडा होने दें।

अब इसमें शक्कर, इलायची, काजू पावडर गूंथकर रखें। छोटी लोइयां बनाकर कलश का आकार दें। प्रत्येक कलश के ऊपर पिस्ते से डेकोरेशन करें। कुछ देर फ्रिज में रखें। केसरिया रंग घोलकर कलशों पर स्वस्तिक मांडे और त्योहार पर काजू कलश ग्लोरी सर्व करें।
लेखक के बारे में
ND