Share Market Reviw Market ki Baat : भारतीय शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता मिला जुला रहा। हफ्ते भर बाजार में बढ़त दिखाई दी लेकिन 19 फरवरी को बाजार में भारी गिरावट ने सब बराबर कर दिया। अमेरिका में ट्रैरिफ पर मचे घमासान का दुनिया भर के बाजारों पर सकारात्मक असर हो सकता है। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 650 अंक के लाभ के साथ 83,277 बंद हुआ एनएसई निफ्टी 212 अंक चढ़कर 25,683 हो गया। मंगलवार को सेंसेक्स 174 अंक बढ़कर 83,451 पर बंद हुआ तो निफ्टी भी 43 अंक के उछाल के साथ 25,725 पर पहुंचा। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी सेंसेक्स और निफ्टी में माहौल सकारात्मक ही दिखाई दिया।
गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,236 अंक गिरकर 82,498 पर बंद हुआ निफ्टी भी 365 अंकों की गिरावट के साथ 25,454 पर पहुंचा। सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 82,815 पर बंद था। निफ्टी भी 117 अंक के उछाल के साथ 25,571 पर बंद हुआ।
दुनिया को मिली ट्रंप टैरिफ से राहत : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से पूरी दुनिया को ट्रंप टैरिफ से राहत मिल गई। शीर्ष अदालत ने ट्रंप टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया। हालांकि ट्रंप ने एक नया आदेश जारी कर पूरी दुनिया पर एक समान 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया। यह 5 महीने तक लागू रहेगा। बहरहाल अमेरिका में हुए इस घटनाक्रम से भारत समेत सभी देशों को टैरिफ से बड़ी राहत मिली है।
NSE पर 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स का ट्रेड : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। एक्सचेंज द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सेबी की मंजूरी मिलने के बाद यह नया कॉन्ट्रैक्ट 16 मार्च 2026 से कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा।
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल : बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल ने बताया कि इस हफ्ते भी बाजार में अनिश्चितता ही हावी रही। अमेरिका ईरान तनाव, ट्रेड वार और इयर इंडिंग की वजह से बाजार में भारी उतार चढ़ाव दिखाई दिया। निवेशकों ने इस हफ्ते भी बाजार में जमकर मुनाफा वसूली की।
कैसा रहेगा अगला हफ्ता : अग्रवाल के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बाजार को लंबे समय से इंतजार था। ट्रंप द्वारा लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ के बाद भी स्थिति हमारे लिए सकारात्मक ही है। इससे हमारा एक्सपोर्ट बढ़ेगा अब तक वसूले गए टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिका और ईरान अभी भी युद्ध की कगार पर है। जापान, जर्मनी समेत कई देशों ने ईरान यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
उन्होंने कहा कि इस हफ्ते ही बाजार रेंज बाउंड ही रहने की संभावना है। निफ्टी अगर गिरता है तो 24500 तक आ सकता है। बढ़त की स्थिति में इसके 26000 तक पहुंच की संभावना है।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।