शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Bombay Stock Exchange
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (11:31 IST)

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स 385 और निफ्टी 85 अंक लुढ़के

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स 385 और निफ्टी 85 अंक लुढ़के - Bombay Stock Exchange
मुंबई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 385.17 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के बाद 39896.03 के स्तर पर देखा गया, वहीं निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद 11713.35 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में आज तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान सेंसेक्स में 385.17 अंक तो वहीं निफ्टी में 84.55 अंक की गिरावट रही।

इस बीच जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, सिप्ला, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर लाल निशान पर खुले।

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। जिसमें सेंसेक्स 82.03 अंक तो निफ्टी 16.20 अंक की गिरावट पर रहे थे।
ये भी पढ़ें
बालाकोट एयरस्ट्राइक को एक साल पूरा, पूर्व वायुसेना चीफ धनोआ ने खोला बड़ा राज