kalsarpa dosh calculator
✕

Green color in Shravan maas : श्रावण में क्यों भाता है हरा रंग, जानिए हरियाले रंग का महत्व

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (13:36 IST)
हम अपने चारों ओर अनगिनत चीज़ें देखते हैं, जो किसी ना किसी रंग से मिश्रित होती है। रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्‍व है, कुछ रंग ऐसे होते हैं जो देखते ही मन को भा जाते हैं। हरा रंग भी ऐसे ही रंगों में से एक है, जो प्रकृति में नीले के बाद सबसे ज्‍यादा मात्रा में पाया जाता है। इसे जीवंत रंगों में गिना जाता है।

हरा रंग द्वितीयक रंग है, जो दो प्राथमिक रंगों से मिलकर बना है। हरे रंग का निर्माण पीले और नीले रंग के मिश्रण से बना होता है। सफेद या काले रंग जैसे अतिरिक्त रंगों को जोड़कर और भी तरह के हरे रंगों का निर्माण किया जा सकता है।
 
हिंदू धर्म में सावन के पवित्र महीने का बहुत ही विशेष महत्व है। सावन शुरू होते ही चारों तरफ सबकुछ हरा भरा दिखायी देता है। इस महीने में सुहागिन महिलाएं हरे रंग का परिधान और चूड़ियां पहनती हैं और सज संवरकर भगवान शिव का दर्शन करने जाती हैं।सावन आते ही हर तरफ हरियाली आ जाती है। यह पूरा महीना प्रकृति से खुद को जोडऩे का खास महीना होता है। इसलिए शिव पर जल अर्पित कर भी हम खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं। इसी तरह इस महीने हरा रंग पहनकर भक्तजन खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं, जिसका असर उनके भाग्य पर भी होता है। शिव मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है। सावन शुरू होते ही बाजारों में दुकानें हरी चूड़ियों से सज गई हैं जहां महिलाएं हरी हरी चूड़ियों की खरीदारी करते हुए दिखाई दे सकती हैं।
 
हम जीवन के सभी सकारात्‍मक पहलुओं जैसे – स्‍वास्‍थ्‍य, शक्ति, धन-समृद्धि, संतुलन, विकास आदि में हरे रंग का प्रयोग करना शुभ मानते हैं। रचनात्‍मकता और उत्‍पादकता को बढ़ाने में भी हरे रंग की विशेष भूमिका होती है। हृदय चक्र का रंग भी हरा है। हृदय चक्र हमारे सीने के केन्‍द्र में स्थित है और यह चक्र हृदय, फेफड़े, संचार प्रणाली, कार्डियक प्लेक्सस (Cardiac Plexus) आदि सहित संपूर्ण छाती से जुड़ा हुआ है। हृदय चक्र भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया के बीच की खाई को पाटता है। हृदय चक्र के खुलने से व्‍यक्ति को प्यार, सहानुभूति, और करुणा का अनुभव होने लगता है। हृदय चक्र हरे रंग का होता है, जिसे अनाहत कहा जाता है।

हरे रंग का स्‍वामी ज्‍योतिष के राजकुमार ग्रह बुध का है जो पृथ्‍वी का प्रतीक इस रंग से हास्‍य जवानी व आशा को जोड़ा जाता है। हरा रंग बसंत ऋतु, आशा, प्रकृति, नए जीवन, कर्मठता और जवानी का रंग है। हरा रंग पसंद करने वाले लोग बुढ़ापे से घृणा करते हैं। ये लोग जल्‍दी-जल्‍दी काम करते हैं और चतुर स्‍वभाव व वाणिज्यिक योग्‍यता वाले प्रखर वक्‍ता सट्टेबाजी और जुएबाजी की ओर इनका सहज रूझान होता है।
 
हरे रंग की अल्‍पता से मानसिक रोग, हिस्‍टीरिया और स्‍नायविक गड़बडि़यां पैदा होती है। मानसिक रूप से पागल लोग हरे वातावरण में ठीक रहते हैं जैसे हरे रंग के कमरे, हरे रंग की चादर, हरे रंग के पर्दे हरा रंग आरामदायक व शांत होता है। हरे रंग की उपस्थिति में हमारे शरीर की पीयूष ग्रन्थि संदीप्‍त हो जाती है। 
 
मांसपेशियों को अधिक आराम मिलता है, और रक्त में हिस्टैमिन (Histamine) का स्तर भी बढ़ जाता है, जिससे एलर्जी (Allergy) के लक्षणों में कमी होती है और रक्त वाहिकाओं, चिकनी मांसपेशियों के संकुचन में सहायता मिलती है। संक्षेप में, हरा रंग शांति, तनाव से राहत दिलाने और स्फूर्ति देने में सहायक होता है। 
 
यह अध्‍ययन क्षमता और रचनात्‍मकता में भी वृद्धि करता है। बुध का रंग होने से यह रंग पढ़ाई के कमरों के लिए यह रंग अच्‍छा माना जाता है। उत्‍तर दिशा में बने कमरों में यह रंग उपयुक्‍त है। शरीर में हरा रंग बढ़ाने के लिए तांबे की अंगूठी व हरा पन्‍ना पहन सकते हैं बुध को अच्‍छा करने के लिए शरीर में हरा रंग धारण करें यह शांति और संतुलन की भावना पैदा करता है। यह दिमाग की नसों को तेज करता है। इस रंग को प्रकृतिक रंग भी कहते हैं। जो मानसिकता संतुलन ठीक करता है।
 
कुरान में इसे स्‍वर्ग से जोड़ा गया है। ऐतिहासिक फातिमी खिलाफत के बैनर (Banner) में भी हरे रंग का उपयोग किया गया है। आज, हरे रंग को इस्लाम के प्रतीक के रूप में कई राष्ट्रीय झंडों (अफगानिस्तान, अल्गेरिया, अज़रबैजान, कोमोरोस, ईरान, मॉरिटानिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब आदि) में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस्‍लाम में हरा रंग धरती से जुड़ते हुए इस्‍लाम धर्म का पालन करने की अनुमति देता है। पैगंबर मुहम्मद को इस्‍लाम में पृथ्‍वी के लिए अल्लाह का दूत माना जाता है जो समस्‍त जीव जन्‍तु और पारिस्थितिकी तंत्र के मध्‍य समानता के प्रतीक थे।

हरा रंग संतुलन, प्रकृति, वसंत और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। अमेरिका में ग्रीन पार्टी (Green Party) पारिस्थितिक और प्रगतिशील कारणों से टिकी हुई है। जापान में, हरे रंग को शाश्वत जीवन का रंग माना जाता है। इस्लाम में इसे पवित्र रंग माना जाता है, जो सम्मान और पैगंबर मुहम्मद का प्रतिनिधित्व करता है।
 
हरा रंग आयरलैंड में प्रतीक रंग है जो विशाल हरी पहाड़ियों और साथ ही साथ आयरलैंड के संरक्षक संत, सेंट पैट्रिक का प्रतिनिधित्व करता है। चीन में हरिताश्म पत्थर पुण्य और सुंदरता का प्रतिनिधित्व करता है। पुर्तगाल में इसे आशा का रंग माना जाता है। इस प्रकार विभिन्‍न देशों में इसे किसी न किसी रूप में विशेष महत्‍व दिया गया है।
 
गहरा हरा रंग पुरूषत्‍व को तथा हल्‍का हरा रंग स्‍त्रीत्‍व को दर्शाता है। हरे रंग के विभिन्‍न रूपों के भिन्‍न प्रभाव देखने को मिलते हैं। गहरे हरे रंग को धन से जोड़ा जाता है, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में जहां मुद्रा के कागज का रंग भी हरा है। धन से जुड़े होने के कारण हरे रंग को लालच, ईर्ष्या और महत्वाकांक्षा का प्रतीक भी माना जाता है।
 
गहरे हरे रंग को धन से जोड़ा जाता है, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में जहां मुद्रा के कागज का रंग भी हरा है। धन से जुड़े होने के कारण हरे रंग को लालच, ईर्ष्या और महत्वाकांक्षा का प्रतीक भी माना जाता है।
 
चमकीले हरे रंग को उम्मीद और सुरक्षा से जोड़ा जाता है। यह रंग स्थिरता और धीरज का भी प्रतिनिधित्व करता है, हालांकि यह प्रकृति से जुड़ा हुआ है। चमकीले हरे रंग को अक्‍सर पौधों और पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है, इसलिए विपणन हेतु विभिन्‍न सामग्रियों की पैकेजिंग (Packaging) में भी इसी रंग का उपयोग किया जाता है।
 
पीलेपन वाले हरे रंग में पीला रंग जितना अधिक हरा होता है वह उतना ही सकारात्‍मकता का प्रतीक होता है। इस रंग को अक्‍सर व्‍याधि का प्रतिनिधित्‍व करने वाला भी समझा जाता है। कुछ लोग इसे ईर्ष्‍या से भी जोड़ते हैं।
 
जैतूनी हरे रंग को प्रकृति से जोड़ा जाता है, यह रंग शांति का भी प्रतिनिधित्‍व करता है। यदि शाब्दिक रूप से देखा जाए तो जैतून एक प्राकृतिक पौधा है, जो हरे रंग का होता है तथा शांति से जुड़ा होता है।
 
हरे रंग का कई क्षेत्रों में विशेष महत्‍व देखने को मिलता है. खेल के क्षेत्र में हरे रंग को ऑटो रेसिंग (Auto Racing) में रेस प्रारंभ करने या पुनः शुरू करने हेतु संकेत के रूप में प्रयोग किया जाता है। जूडो (Judo) में ग्रीन बेल्ट हरे पेड़ों का प्रतीक है। जिस तरह एक हरा पेड़ सबसे ऊंची जीवित चीज है, उसी तरह ज्ञान की खोज हमें स्‍वयं करनी चाहिए जिससे उच्‍च लक्ष्‍यों की प्राप्ति की जा सके।
 
हरा रंग प्रसिद्ध ब्रांड (Brand) का प्रतीक भी हैं जिनमें एच एंड आर ब्लॉक (H&R Block),बीपी (BP), हेनेकेन (Heineken), स्टारबक्स (Starbucks), दी मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट (The Masters Golf Tournament), रोलिंग रॉक (Rolling Rock), गार्नियर फ्रुक्टिस (Garnier Fructis) प्रमुख हैं।
 
सबसे बड़ी बात ये हमारे देश के तिरंगे में शामिल है। जो हमें अपनी जान से भी प्यारा है। हमारे देश की आन, बान, शान है।हमारी भारत माता का सुखद आंचल और हमारे भारत देश के सर का ताज है।



ALSO READ: सुहाग और संपन्नता का प्रतीक है हरा रंग, जानिए श्रावण मास में क्यों हैं हरे रंग का महत्व
लेखक के बारे में
डॉ. छाया मंगल मिश्र
सामाजिक विचारक, प्रोफेसर और संवेदनशील लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

सभी देखें

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

अगला लेख