सम्बंधित जानकारी
सावन सोमवार के व्रत में टमाटर खा सकते हैं या नहीं
Can we eat tomato during Sawan fast
कई लोग सावन मास में साबुदाने की खिचड़ी, राजगिरे और सिंघाड़े के आटे की रोटी, मूंगफली के दाने, आलू की चिप्स, कच्चा और पका हुआ सीताफल, गाजर, खीरा, नींबू, लौकी, पालक और टमाटर, चुकंदर, हरी धनिया, हरी मिर्च, ककड़ी, केला, पपीता, भिंडी, अरबी, इमली, मीठी नीम, कद्दू, आलू आदि खाते हैं, परंतु इसमें में से कुछ को खाने से व्रत टूट जाता है और उसका फल नहीं मिलता है।
व्रत में टमाटर खा सकते हैं या नहीं : कुछ लोग इसे फल समझकर खाते हैं जबकि यह फल नहीं है इसका सेवन नहीं करना चाहिए। दूसरा यह टमाटर में अम्लता होती है जो व्रत में खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। व्रत में यानी खाली पेट टमाटर खाने के नुकसान कुछ लोगों के लिए हो सकते हैं और कुछ लोगों को इसके फायदे भी हो सकते हैं।
टमाटर खाने के फायदे : टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, लायकोपीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, इसलिए, व्रत के दौरान टमाटर का सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है, परंतु हमारी सलाह है कि व्रत में लौकी, टमाटर, भिंडी, अरबी, खट्टे पदार्थ और जिनमें नमक हो वो पदार्थ नहीं खाना चाहिए। व्रत या उपवास में निराहार ही रहने से फायदा होता है।
