रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex rises 228 points in early trade
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (10:43 IST)

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त

Opening trade
मुंबई। शेयर बाजारों की शुरुआत शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ हुई। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बाजार बढ़त में कारोबार कर रहा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 227.89 अंक की बढ़त के साथ 58,526.69 अंक पर पहुंच गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.35 अंक के लाभ से 17,446.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 51.73 अंक टूटा था, वहीं निफ्टी में 6.15 अंक का नुकसान रहा था।(भाषा)