1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. IKIO Lighting shares get listed up 38 percent

आईकेआईओ लाइटिंग के शेयर 38 प्रतिशत बढ़कर सूचीबद्ध हुए

IKIO Lighting
नई दिल्ली। एलईडी प्रकाश संबंधी समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी आईकेआईओ के शेयर शुक्रवार को 285 रुपए के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। आईकेआईओ लाइटिंग के शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 37.19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 391 रुपए पर सूचीबद्ध हुए।
 
बाद में शेयर 42.52 प्रतिशत चढ़कर 406.20 रुपए पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर एनएसई पर 37.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 392.50 रुपए पर सूचीबद्ध हुए। आईकेआईओ लाइटिंग के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 66.29 गुना अभिदान मिला था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में TI पर गिरी गाज, ADG स्तर का अधिकारी करेगा जांच