शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Buying in Reliance led to a rise in the market for the second day as well
Written By
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 26 मई 2023 (17:15 IST)

रिलायंस में लिवाली से बाजार में दूसरे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त

रिलायंस में लिवाली से बाजार में दूसरे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त - Buying in Reliance led to a rise in the market for the second day as well
mumbai stock market: घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त में रहे और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में लिवाली से सेंसेक्स (Sensex) में 629 अंक का उछाल आया। वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों और विदेशी पूंजी का निवेश जारी रहने से बाजार में मजबूती आई है। निफ्टी (nifty) में भी तेजी रही।
 
30 शेयरों पर बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 629.07 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 62,501.69 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसमें एक समय 657.21 अंक तक की तेजी देखी गई थी। एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 178.20 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजारों में तेजी का यह लगातार दूसरा दिन रहा। इसके पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स 98.84 अंक चढ़ा था और निफ्टी में 35.75 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स के समूह में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 2.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में भी बढ़त रही।
 
दूसरी तरफ भारती एयरटेल, पॉवर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में शुरुआती सुस्ती देखी जा रही थी। 1 दिन पहले अमेरिकी बाजारों में तेजी की स्थिति रही थी।
 
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) का भारतीय बाजारों में निवेश का बढ़ना जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने 589.10 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़कर 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री जी! आप देश के पिता समान हैं, गैर भाजपा सरकारों को काम करने दें