चुंबन : होंठों का मिलन या उससे कुछ ज्यादा!
इन दिनों चुंबन इतना आम हो गया है कि ज्यादातर लोग यह तक सोचने की जहमत नहीं उठाते कि यह महज होंठों का मिलन है या उससे कहीं कुछ ज्यादा।
चुंबन सिर्फ प्रेम और स्नेह जताने का तरीका नहीं है। अगर हम अमेरिका में हुए एक अध्ययन को सही मानें तो यह लोगों की जिंदगी से अनचाहे लोगों को अलग करने और मनचाहे लोगों को जोड़ने का प्राकृतिक तरीका भी है।
अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि चुंबन से दिए गए संदेश का रूमानी रिश्तों पर खासा असर होता है और उन्हें खत्म करने में भी इसका बड़ा हाथ हो सकता है।