• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. आस्था का पर्व सिरपुर महोत्सव
Written By ND

आस्था का पर्व सिरपुर महोत्सव

महाशिवरात्रि
ND

छत्तीसगढ़ में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि तक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिरपुर महोत्सव का आयोजन हो रहा है। माघ पूर्णिमा के इस अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित करने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। इस अवसर पर धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है।

संस्कृति और पर्यटन मंडल ने राज्य में धर्म और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन ने अपने प्रस्ताव में धार्मिक न्यासों से जुड़े विभिन्न संगठनों से संपर्क कर उन सबकी सहमति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष पहल पर स्थानीय लोगों की मांग के तहत वर्ष 2006 से सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

परंपरा और आस्था के इस पर्व को सिरपुर महोत्सव कहा जाता है। प्रतिवर्ष होने वाला यह मेला इस वर्ष माघ पूर्णिमा तक चला एवं सिरपुर मेला 20 फरवरी महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा।