1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. डोर रिश्तों की
  6. फादर्स-डे पर गिफ्टों की भरमार

Fathers Day Gifts | फादर्स-डे पर गिफ्टों की भरमार

पिता को दें अनमोल तोहफा

2014 पितृ दिवस विशेष
FILE


जीवन को खुशियों से महका देता है उपहारों का लेन-देन। यह रिश्तों में मिठास घोलने का बेहतर माध्यम है। तभी तो भारतीय संस्कृति में उपहार देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो आज भी कायम है। फादर्स-डे के उपलक्ष्य में युवाओं ने इसे मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते वे मॉल व गिफ्ट सेंटरों पर अपने पिता के लिए आकर्षक उपहारों की खरीददारी में जुट गए हैं।

फादर्स-डे को यादगार बनाने के लिए वे अपने पिता को अनमोल तोहफा देना चाहते हैं। मार्केट में इस समय फादर्स-डे स्पेशल गिफ्टों की भरमार है। जहां युवा ग्रीटिंग कार्ड्‌स, फोटो फ्रेम व अन्य उपहारों की खरीददारी अपने पिता को खुश करने के लिए कर रहे हैं।

फोटो फ्रेम से लेकर परफ्यूम्स हैं खास : यदि आप फादर्स-डे को अपने पिता के लिए विशेष बनाना चाहते हैं तो उन्हें मल्टीप्लेटेड फोटो फ्रेम उपहार में दें, जो उन्हें निश्चित ही लुभाएगा। इस फ्रेम में आप अपने बचपन का फोटो लगाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं, ताकि वे आपके बचपन की यादों को ताउम्र संभाल कर रख सकें।

FILE
इसके अलावा मार्केट से फादर्स-डे स्पेशल परफ्यूम्स, नाइट लैंप, डैडी मग, टैडी बीयर, कोटेशंस, ब्रेसलेट की भी खरीददारी की जा सकती है, जो कि गिफ्ट देने में बेहतर विकल्प साबित होंगे।

ग्रीटिंग कार्ड : फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए बाजार में भी गिफ्ट की बहार है। फादर्स-डे के अवसर पर यदि आप अपने मन की कोई बात अपने पिता से शेयर करना चाहते हैं तो बाजार में डैडी स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड्‌स की स्पेशल रेंज आई है। जिसमें आप अपने पिता के लिए लिखित शब्दों में ढेर सारा प्यार उड़ेल सकते हैं व अपने दिल की बात कह सकते हैं।

कहीं 'लव यू डैड' लिखे खूबसूरत मग नजर आ रहे हैं तो किसी कार्ड में लिखा संदेश दिल को ऐसे छू रहा है कि पढ़ने वाला उसे गिफ्ट किए बिना न रह पाए। बहुत ही कम कीमत में यह कार्ड्‌स बाजार में उपलब्ध हैं। जिसकी रेंज मात्र 25 रुपए से शुरू होती है।

कई गिफ्ट गैलरीज का यह नजारा है फादर्स डे की शॉपिंग का। यहां उपलब्ध खूबसूरत गिफ्ट आइटम व कार्ड्‌स युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। फादर्स डे पर पापा को प्यार भरे गिफ्ट देने की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ उपहारों का कलेक्शन एकदम नया एवं एंटीक है।

WD
इन सबके साथ ही इस बार फादर्स भी रिटर्न गिफ्ट के तौर पर अपने बच्चों को सुंदर और यादगार उपहार दे सकें ऐसे गिफ्ट आयटम भी गिफ्ट गैलरीज में उपलब्ध हैं।

टेडी और चॉकलेट : पिता से प्यार का इजहार करने के लिए बच्चों ने गिफ्ट गैलरीज से फुल साइज कार्ड, चॉकलेट आदि पसंद करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा संदेश लिखे टेडी बियर, रैबिट जैसे सॉफ्ट टॉयज भी यहां मिल रहे हैं।

इसके साथ ही शो-पीस आइटम में पिता के लिए वंडरफुल कोटेशन की बुक्स, स्पेशल कैंडल्स विद फादर मैसेज, ट्रिंकल बॉक्स, प्लेट पर लिखे गए संदेश, मग पर भी बेस्ट डैडी, ग्रेट डैडी जैसे प्यार भरे संदेश लिखे हुए हैं। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपए तक की है।