शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. डोर रिश्तों की
  4. wives common traits
Written By

पत्नियों की 5 खास खूबियां, जो पतियों को मालूम होना चाहिए

पत्नियों की 5 खास खूबियां, जो पतियों को मालूम होना चाहिए - wives common traits
सभी महिलाओं में कोई न कोई कमी व खासियत जरूर होती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी खासियत है जो सामान्यतः सभी महिलाओं व पत्नियों में जरूर पाई जाती है। आइए जानते हैं, महिलाओं की ऐसी ही 5 खासियतों के बारे में -  
 
1. रोमांटिक स्वभाव : ज्यादातर महिलाएं रोमांटिक होती हैं, कुछ थोड़ी कम तो कुछ ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन शायद ही ऐसी कोई महिला हो, जिसे रोमांस पसंद ही न हो। ये बात और है कि महिलाएं कई बार अपने बारे में इसे स्वीकार नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें अपनी इमेज की बहुत परवाह होती है और वे चाहती हैं कि लोग उन्हें शर्मीली समझे व उनके बारे में कोई गलत राय न बना ले। 
 
2. अपने पैसे बचाने की आदत : यह आदत भी आमतौर पर सभी महिलाओं में होती है, इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है।     
 
3. पार्टी करना पसंद करती हैं : महिलाओं को कई बार देर रात तक घूमना व पार्टी करना भी अच्छा लगता है। इस बात को वे तब तक स्वीकार नहीं करतीं, जब तक कि उन्हें कोई ऐसा साथी नहीं मिल जाता, जिससे उनका मेंटल लेवल मैच करता हो, क्योंकि वे ऐसी कोई भी बात बताने में इमेज कॉन्शियस होती हैं। 
 
4. दया व ममता का गुण : आमतौर पर हर महिला में यह स्वभाव होता है, यहां भी मात्रा अलग-अलग हो सकती है। छोटे बच्चों को देखकर उनके मन में प्यार के भाव आते हैं।   
 
5. तारीफ आसानी से नहीं करतीं : कोई भी महिला आमतौर पर किसी की तारीफ आसानी से नहीं करतीं, जब तक कि वाकई उन्हें कोई बात इतनी पसंद न आ जाए, जिससे कि वे तारीफ करने से खुद को रोक ही न पाएं।  
 
 
ये भी पढ़ें
क्या इस करवा चौथ पर पति भी रखेंगे अपनी पत्नी के लिए व्रत? जानिए लोगों की राय