• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: सोमवार, 30 जून 2014 (12:39 IST)

शादी का झांसा देकर 4 माह तक किया विवाहिता से सेक्स

शादी का झांसा देकर 4 माह तक किया विवाहिता से सेक्स -
FILE
गाजियाबाद। एक युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह शादी के एक वर्ष बाद पति के घर से गायब हो गई थी। पीड़िता ने प्रेमी के विरुद्घ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मूल रूप से भागलपुर बिहार की रहने वाली एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ काफी समय से अशोक विहार कॉलोनी में बड़ी बेटी एवं दामाद के घर रह रही थी। 15 फरवरी 2013 को महिला ने छोटी बेटी की शादी कॉलोनी में ही युवक से की थी।

शादी के करीब एक वर्ष बाद 22 फरवरी 2014 को छोटी बेटी पति के घर से गायब हो गई थी। 26 जून की रात 10.30 बजे वह वापस मां के घर लौट गई। युवती ने बताया कि मकान मालिक के बेटे हसनैन ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह चार माह से उसके साथ ट्रॉनिका सिटी में एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

आरोप है कि गर्भवती होने पर जब उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा तथा उसे जहर देकर मारने का प्रयास भी किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर मां के घर लौटी। पीड़िता ने प्रेमी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। (भाषा)