बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

अब शिवसेना करेगी महिलाओं की सुरक्षा

शिवसेना सामना उद्धव ठाकरे
शिवसेना ने बाहरी लोगों पर यहाँ नए साल के मौके पर दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर महानगर की छवि दागदार करने आरोप लगाया है। उसने कहा कि महानगर में महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा उसने अपने कंधे पर उठा लिया है।

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के पहले पन्ने के आलेख में कहा है कि बाहर से आ रहे लोगों ने शहर की छवि दागदार कर दी है, इसलिए सेना ने शहर की महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है।

उन्होंने पुलिस से वास्तविक दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।