Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Adityanath not to go Ayodhya

सोमवार को अयोध्या नहीं जाएंगे योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को अयोध्या जाने का अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

गोरक्षपीठाधीश्वर आदित्यनाथ योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के गौशाला में गायों को अपने हाथ से चारा और प्रसाद खिलाया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह अभी फिलहाल अयोध्या नहीं जा रहे हैं। हालांकि, शनिवार शाम अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित करने के बाद भाषण का समापन जय श्रीराम से कर उन्होंने एक संदेश दे दिया था।
 
गौरतलब है कि योगी के लखनऊ से गोरखपुर रवाना होने से पहले आई खबरों में कहा गया था कि योगी जी 27 को अयोध्या जाएगे, वहां 'रामलला' के दर्शन करेंगे। उनके हनुमानगढी जाने का भी कार्यक्रम बताया गया था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
भाजपा विधायक बोला, गोहत्या करने वालों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा