सम्बंधित जानकारी
- CM धामी तोड़ेंगे एनडी तिवारी का रिकॉर्ड, उत्तराखंड में जश्न की तैयारी
- चंपावत में CSR के अंतर्गत MRI मशीन का लोकार्पण
- 3300 करोड़ से संवरेगा टनकपुर, बनेगा विश्वस्तरीय 'शारदा रिवरफ्रंट' और भव्य 'आरती घाट'
- अंगदान महादान अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय-शांतिकुंज से दिया बड़ा संदेश
- कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण
उत्तराखंड में शिक्षा और कौशल विकास को बड़ा बढ़ावा, CM धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के नए एकेडमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल में स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों और ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के तहत निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे छात्रों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का फोकस कौशल विकास, नवाचार और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने पर है, ताकि युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भीमताल में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव और सरकार की नई शिक्षा नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
