उत्तराखंड में सीएम धामी ने किया फिल्म 'गोदान' को टैक्स फ्री
गायों की रक्षा पर बनी फिल्म गोदान शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तो वहीं सीएम पुष्करसिंह धामी ने फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। 6 फरवरी को देशभर में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा संदेश देती है।
सीएम धामी ने कहा कि गाय सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसी फिल्में समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता को बढ़ावा देती हैं, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए।