सम्बंधित जानकारी
- अनोखा डिजिटल भिखारी, गूगल पे और फोन पे पर मांगता है भीख
- बिहार में जन्मा 3 हाथ और 3 पैरों वाला अनोखा बच्चा, हालत नाजुक
- दुनिया का अनोखा कुत्ता, गला जिराफ या डायनासोर की गर्दन की तरह
- सुप्रीम कोर्ट में सामने आया अनोखा मामला, सांप से कटवाकर कर दी सास की हत्या
- दुनिया का अनोखा सफेद पेंट, घर को रखेगा इतना cool, AC भी हो जाएगा फेल
बिहार में शादी के कार्ड में अनोखा संदेश, जानिए क्या है मामला...
बिहार के गया जिले में एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर ऐसा संदेश छपवाया कि उसकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आज उनकी बेटी की शादी है। ऐसे में उन्होंने मेहमानों के आने को लेकर शादी के कार्ड में अपील की है कि वे शस्त्र लेकर प्रवेश न करें और शराब पीकर न आएं।
खबरों के अनुसार, गया जिले के गेवालबीघा मोहल्ला निवासी भोला यादव अपनी बेटी की शादी के कार्ड में 'शस्त्र लेकर समारोह में न आने और शराब पीकर आना सख्त मना है', लिखवाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इस संबंध में उन्होंने बताया, ये मेरी पहली बेटी की शादी है। अतिथियों को फोन पर भी इसकी जानकारी देने के साथ ही आमंत्रण पत्र भी भेजा गया है। उनका कहना है कि किसी भी शादी समारोह या अन्य पार्टियों में शराब पीकर जाना उचित नहीं है और न ही यह कोई शान की बात है, क्योंकि शादी समारोह में पारिवारिक माहौल होता है।
इस बीच गया उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश का कहना है कि शादी समारोह में इस तरह का संदेश आमंत्रण पत्र पर छपवाकर लोगों को देना सराहनीय पहल है।
