Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. suicide in Gujrat

एक ही परिवार के तीन लोगों ने जान दी

suicide in Gujrat
नवसारी। गुजरात में नवासी के चिखली तालुका में खुदवेल गांव में बुधवार को एक दंपति ने अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।
 
पुलिस ने कहा कि कुएं में कूदने के बाद तीनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि घटनास्थल से या गांव में उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तीनों की पहचान हेमराज गुर्जर (27) लीलाबेन गुर्जर (24) और मोहित (2) के रूप में हुई है।
 
चिखली पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे खुदकुशी के कारणों पता चल सके। उन्होंने कहा कि शवों को कुएं से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए नवसारी सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।(भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
कालेधन को बदलने वाला बड़ा खिलाड़ी पारस लोढ़ा गिरफ्तार