शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. shankaracharya swami avimukteshwaranand saraswati of jyotishpeeth falls ill
Last Updated :प्रयागराज , शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (18:09 IST)

प्रयागराज माघ मेले में ठंड से बीमार हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, वंसत पंचमी पर भी नहीं किया स्नान

Prayagraj
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। कहा जा रहा है कि लगातार ठंड में खुले स्थान पर बैठने के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है, जिसके चलते वे बीमार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बावजूद अब तक किसी चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया है। 
इसे लेकर उनके अनुयायियों और समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन या प्रशासनिक बयान जारी नहीं किया गया है।  माघ मेला प्रशासन से शंकराचार्य विवाद पर उनका टकराव खत्म खत्म नहीं हो रहा है। वसंत पंचमी पर उन्होंने संगम स्नान भी नहीं किया।
मीडिया खबरों के मुताबिक अविमुक्तेश्वरानंद सुबह 10 बजे वैनिटी वैन में चले गए। डॉक्टरों के कहने पर दवा खाकर आराम किया। वसंत पंचमी के चलते बड़ी संख्या में शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, जब उनको पता चला कि अविमुक्तेश्वरानंद वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए तो वैन के बाहर भीड़ लग गई। करीब 5 घंटे बाद अविमुक्तेश्वरानंद वैनिटी वैन से बाहर आए और पालकी पर बैठ गए हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
पत्नी ने पति के लिए ढूंढी 2 गर्लफ्रेंड, चौंकाने वाले रिश्ते की अनोखी कहानी, आखिर कैसे चल रहा है यह रिश्ता