1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. wife found two girlfriends for her husband, unique story of a shocking relationship
Last Modified: शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (18:22 IST)

पत्नी ने पति के लिए ढूंढी 2 गर्लफ्रेंड, चौंकाने वाले रिश्ते की अनोखी कहानी, आखिर कैसे चल रहा है यह रिश्ता

unique love story
unique love story: रिश्तों की दुनिया में एक कहानी इन दिनों लोगों को हैरान कर रही है। ब्रिटेन की एक महिला ने अपने पति के लिए खुद दो गर्लफ्रेंड्स ढूंढीं और तीनों महिलाएं एक ही रिश्ते में खुश हैं। स्कॉट और ब्रेंडा की यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग पूछ रहे हैं—क्या सच में ऐसा रिश्ता चल सकता है?
 
ब्रिटेन से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी ने पारंपरिक रिश्तों की परिभाषा को चुनौती दे दी है। यहां रहने वाली ब्रेंडा नाम की महिला ने अपने पति स्कॉट के लिए न सिर्फ एक, बल्कि दो गर्लफ्रेंड्स खुद ढूंढीं। हैरानी की बात यह है कि इस रिश्ते से जुड़े सभी लोग खुद को खुश और संतुष्ट बता रहे हैं। खास बात यह है कि तीनों ही महिलाएं स्कॉट को अपना पार्टनर मानती हैं। ब्रेंडा ने पति स्कॉट को उन दोनों महिलाओं- सामंथा और अयांड्रा के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने की मंजूरी भी दी है। तीनों महिलाओं का रिश्ता बहनों जैसा है।  
 

शो के दौरान हुआ रिश्ते का खुलासा

इस परिवार ने अपने रिश्ते खुलासा हाल ही में एक शो के दौरान किया। उन्होंने एक लिखित कॉन्ट्रैक्ट भी किया है। स्कॉट का पत्नी ब्रेंडा और दोनों गर्लफ्रेंड पर पूरा कंट्रोल रहता है। उनसे जुड़ी हर बात स्कॉट ही तय करता है। स्कॉट और ब्रेंडा की शादी कई साल पहले हुई थी। दोनों के बीच आपसी समझ और भरोसा मजबूत था, लेकिन समय के साथ उन्हें लगा कि उनका रिश्ता पारंपरिक ढांचे से अलग हो सकता है। इसी दौरान ब्रेंडा ने अपने पति से खुलकर बात की और ओपन रिलेशनशिप को लेकर चर्चा शुरू हुई।
 

क्या है इस रिश्ते की वजह

ब्रेंडा का कहना है कि वह नहीं चाहती थीं कि स्कॉट किसी बात को छुपाए या रिश्ते में असंतोष पनपे। उन्होंने खुद पहल करते हुए स्कॉट के लिए ऐसी महिलाएं ढूंढीं,  जिनके साथ आपसी सहमति हो, कोई धोखा या छुपाव न हो  और सभी भावनात्मक रूप से सहज रहें। उनके मुताबिक, ईमानदारी और संवाद ही किसी भी रिश्ते की असली नींव है।
 

सोशल मीडिया पर बहस

आज स्कॉट, ब्रेंडा और उनकी दोनों गर्लफ्रेंड्स एक ही रिश्ते का हिस्सा हैं। वे समय, भावनाओं और जिम्मेदारियों को आपस में बांटते हैं।  ब्रेंडा का कहना है कि जलन या असुरक्षा की जगह, भरोसा और सम्मान इस रिश्ते को मजबूत बनाए हुए है। यह कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।  कुछ लोग इसे आधुनिक रिश्तों की नई मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ मानते हैं। हालांकि स्कॉट और ब्रेंडा का कहना है कि वे दूसरों की राय से ज्यादा अपनी खुशी और आपसी सहमति को महत्व देते हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले होंगे दर्शन