सम्बंधित जानकारी
- अब कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सर्दी के कारण पहाड़ों से नीचे उतर रहे आतंकियों से मुठभेड़
- नागपुर में आतंकी हमले का अलर्ट, RSS मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
- बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकवादी ढेर
- NIA अदालत ने 2 व्यक्तियों की अपराध स्वीकार करने की अर्जी मंजूर की
- दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के हसनपुरा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं जिसके बाद बल ने भी जवाबी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनका संबंध किस संगठन से था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
