सम्बंधित जानकारी
- भूटान में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट और सह पायलट की मौत
- 1965 भारत-पाक युद्ध : कई वर्षों के बाद पाकिस्तानी पायलट ने अफ़सोस जताया
- खुशखबर, चोरी के फोन पर अब नहीं मिलेगा नेटवर्क
- ओडिसा की आदिवासी युवती ने हौसलों से दी सपनों को उड़ान, बनी पहली कर्मिशियल पायलट
- 100 साल के इतिहास में पायलटों की सबसे बड़ी हड़ताल, 1500 उड़ानें रद्द, 3 लाख लोग प्रभावित
तेलंगाना में विमान दुर्घटना में पायलट व प्रशिक्षु पायलट की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में रविवार को विमान प्रशिक्षण संस्थान से उड़ान भरने वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में पायलट और एक महिला प्रशिक्षु की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षक विमान ने बेगमपेट स्थित राजीव गांधी विमानन संस्थान से सुबह 11 बजे उड़ान भरा था और वह कर्नाटक के कलबुर्गी जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि घटना जिले के बंटवारम मंडल के सुल्तानपुर गांव में एक कपास के खेत में हुए इस हादसे में पायलट और महिला प्रशिक्षु की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान पायलट प्रकाश विशाल (22) तथा प्रशिक्षु पायलट अमनदीप कौर (20) के रूप में की गई है।
एक ग्रामीण ने बताया कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
फोटो सौजन्य : टि्वटर
फोटो सौजन्य : टि्वटर
